{"_id":"5e4d742e8ebc3ef2ce77ac56","slug":"mobile-chor-basti-news-gkp341780058","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के 26 मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के 26 मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
दुबौलिया पुलिस ने मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी के 26 मोबाइल फोन के साथ युवक गिरफ्तार
बस्ती। दुबौलिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोबाइल फोन चोर को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी के 26 मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार बरामद मोबाइल की कीमत एक लाख रुपये के करीब है।
बुधवार को एसपी हेमराज मीणा ने प्रेसवार्ता कर बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त कुनाल सिंह सोनौली मुहम्मदपुर गोंडा का रहने वाला है, जिसे दुबौलिया थानाक्षेत्र के विशेषरगंज से 19 फरवरी को दिन में 9:40 बजे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने 26 सितंबर-2019 की रात में विशेषरगंज स्थित एक मोबाइल फोन सेंटर की दुकान में चोरी की थी। वह चोरी के मोबाइल को राहगीरों को कम दामों पर बेच देता था, जो रुपये मिलता था, उससे वह जेब खर्च चलाता था। एसपी ने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार करने में एसओजी एवं सर्विलांस टीम को लगाया गया था।