फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   MNREGA workers demonstrated

मनरेगा कर्मियों ने प्रदर्शन कर दी विस घेराव की चेतावनी

Mon, 19 Jul 2021 10:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
MNREGA workers demonstrated
मनरेगा कर्मियों ने प्रदर्शन किया
विज्ञापन

मांगें पूरी नहीं होने पर 26 को घेरेंगे विधानसभा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मनरेगा कर्मचारियों ने जैम पोर्टल से बाहर रखने, ग्राम पंचायत स्तर पर मेट की नियुक्ति निरस्त करने, कर्मचारियों की वेतन वृद्धि किए जाने समेत दस सूत्री मांगों के समर्थन में सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम सौम्या अग्रवाल को सौंपते हुए चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो 26 जुलाई को लखनऊ में विधानसभा का घेराव किया जाएगा। मनरेगा तकनीकी सहायक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रघुनाथ पटेल ने कहा की वर्तमान सरकार कर्मचारियों के प्रति संवेदनहीनता दिखा रही है। कोरोना काल में सैकड़ों कर्मचारियों ने अपनी जान देकर के भी विकास कार्य को अंजाम दिया, फिर भी सरकार ने उनके प्रति कोई सुरक्षात्मक नियम नहीं बनाया। इसके लिए मानव संसाधन नीति सामाजिक सुरक्षा अति आवश्यक है। उत्तर प्रदेश रोजगार सेवक संघ के प्रदेश महामंत्री ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि सरकार मनरेगा कर्मचारियों का अल्प मानदेय भी नहीं दे पा रही है। इंद्रजीत चौधरी, विजय प्रकाश दुबे ने कहा कि अब आर-पार की लड़ाई होगी। तकनीकी सहायकों के जिलाध्यक्ष अरविंद पाठक रोजगार सेवक के जिलाध्यक्ष श्यामकरण यादव, कंप्यूटर ऑपरेटर के जिलाध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा की सरकार को समान कार्य समान वेतन लागू करना चाहिए। प्रदर्शन में श्यामचंद चौधरी, अरुण चौधरी, शहंशाह आलम, बृजेश सिंह, राजेंद्र चौधरी, राजेश यादव, इंद्रजीत शर्मा, अमित किशोर यादव, मनोज उपाध्याय गीता, सुनैना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed