{"_id":"68e4218d4eaaf00525003760","slug":"mission-shakti-is-promoting-women-empowerment-basti-news-c-207-1-sgkp1006-145307-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नारी सशक्तीकरण को बढ़ावा दे रहा मिशन शक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नारी सशक्तीकरण को बढ़ावा दे रहा मिशन शक्ति
Tue, 07 Oct 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
हर्रैया। मिशन शक्ति 5.0 के तहत सोमवार को क्षेत्र के बीपीएसडी एकेडमी, अमारी बाजार में छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। विधायक अजय सिंह, सीओ संजय सिंह और थाना प्रभारी तहसीलदार सिंह ने छात्राओं को नारी सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विधायक ने कहा कि यह अभियान महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास, सुरक्षा की समझ और अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय सिंह ने हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। कहा कि किसी भी प्रतिकूल या खतरनाक स्थिति में महिलाएं चुप न रहें और सुरक्षा के लिए तुरंत कदम उठाएं। इस अवसर पर महिला आरक्षी अंशू और वंदना ने कहा कि सशक्त और सुरक्षित व्यक्तित्व बनने के लिए जागरूक और सशक्त होना आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को रोल मॉडल बनने और समाज में उदाहरण प्रस्तुत करने की प्रेरणा भी दी।