फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mission Shakti Abhiyan: Divya Mishra becomes traffic in-charge for one day

मिशन शक्ति अभियान : दिव्या मिश्रा बनी एक दिन की यातायात प्रभारी

Mon, 14 Oct 2024 10:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Mission Shakti Abhiyan: Divya Mishra becomes traffic in-charge for one day
कार चालक को सीट बेल्ड बांधने की सीख देती एक दिन की यातायात निरीक्षक दिव्या- फोटो- पुलिस
बस्ती। मिशन शक्ति अभियान फेज 05 के तहत छात्रा दिव्या मिश्रा को एक दिन के लिए शहर का यातायात प्रभारी बनाया गया। कक्षा 11 वीं की छात्रा दिव्या मिश्रा ने सड़क पर उतर कर दो तथा चार पहिया वाहनों का जांच पड़ताल की। जो ड्राइवर सीट बेल्ट नहीं लगाए थे उनको सीट बेल्ट लगाने के साथ-साथ यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया है। कई वाहनों के कागजात में कमी पाए जाने पर दिव्या ने कई वाहनों का चालान भी काटा।
विज्ञापन

ऑटो में अधिक सवारी होने के कारण चालकों को कम सवारी बैठाने का निर्देश दिया। दिव्या ने कहा कि यातायात के नियमों का अगर हम सही ढंग से पालन करें तो दुर्घटना होने की संभावना कम रहती है। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए और दो सवारी से अधिक नहीं बैठना चाहिए। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग ड्राइवर के साथ-साथ गाड़ी में बैठे सभी लोगों को करना चाहिए। गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन से बात नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

इस मौके पर यातायात प्रभारी अवधेश त्रिपाठी ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इनके साथ साक्षी शर्मा, बुसरा खान, आंचल चैधरी, श्रुती दूबे, निधि त्रिपाठी, अमृता गुप्ता,सजंना, मंगीता यादव, प्रिया यादव, खुशबू श्रीवास्तव तथा रूद्र प्रताप सिंह ने अपना सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed