{"_id":"65a98a5c6a779cca0a033054","slug":"missing-mobile-recovered-basti-news-c-207-1-sgkp1002-10263-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गुमशुदा मोबाइल बरामदगी में पारदर्शिता बरतने की हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गुमशुदा मोबाइल बरामदगी में पारदर्शिता बरतने की हिदायत
Fri, 19 Jan 2024 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 19 Jan 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। परिक्षेत्र के बस्ती, सिद्धार्थनगर व संतकबीरनगर जनपदों के एसओजी व सर्विलांस टीम के अधिकारियों व कर्मचारियों के कामकाज की आईजी आरके भारद्वाज ने बृहस्पतिवार को समीक्षा की। जिसमें सर्विलांस टीम को गुमशुदा मोबाइल बरामद करने में पारदर्शिता बरतने की हिदायत दी। इस दौरान एसओजी व सर्विलांस टीम को पुराने सक्रिय अपराधियों, टॉप टेन अपराधियों, वांछित व इनामिया अपराधियों तथा संगठित अपराधों से संबंधित अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। गोकशी व गोतस्करी की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए एसओजी को निर्देशित किया। सर्विलांस टीम को गुमशुदा मोबाइलों की और अधिक बरामदगी करने बताया गया। इस दौरान परिक्षेत्र के जनपदों बस्ती, सन्तकबीरनगर व सिद्धार्थनगर के एसओजी व सर्विलांस टीम के प्रभारी व उनके अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ-साथ परिक्षेत्रीय कार्यालय के निरीक्षक बीर बहादुर यादव ,उप निरीक्षक रमेश यादव उपस्थित रहे।