{"_id":"6033fb098ebc3e1503093044","slug":"missed-front-line-workers-got-vaccinated-basti-news-gkp3858081144","type":"story","status":"publish","title_hn":"छूटे हुए फ्रंट लाइन वर्कर्स को लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छूटे हुए फ्रंट लाइन वर्कर्स को लगा टीका
विज्ञापन
छूटे हुए फ्रंट लाइन वर्कर्स को लगा टीका
बस्ती। मॉपअप राउंड में सोमवार को छूटे हुए 1341 फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोविड का टीका लगाया गया। इसके लिए मेडिकल कॉलेज, पुलिस लाइंस, जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल और सभी ब्लॉक स्तरीय अस्पतालों में बूथ बनाए गए थे।
कोविड का टीका लगवाने को लेकर कर्मियों में काफी उत्साह दिखा। जिला अस्पताल के दोनों बूथों पर कर्मियों की भीड़ लगभग पूरे दिन लगी रही। नाम खोजकर टीका लगवाने के लिए उनमें होड़ लगी रही।
मेडिकल कॉलेज में कोविड टीकाकरण के प्रभारी डॉ. पुरुषोत्तम लाल की देखरेख में टीकाकरण हुआ। यहां पर दो बूथ बनाए गए थे। मरवटिया सीएचसी की टीम यहां टीकाकरण कर रही थी। जिला अस्पताल के मॉड्यूलर ऑपरेशन रूम में दो बूथ बनाए गए थे।
विज्ञापन
नगरीय स्वास्थ्य के जिला समन्वयक सचिन चौरसिया की देखरेख में टीकाकरण किया गया। यहां पर सुभाष चंद्र यादव, वारिस अली, राजेंद्र सिंह, नीलम सिंह, धर्मेंद्र, राम केवल यादव, श्याम लाल यादव, मनोज कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने टीका लगवाया। आब्जर्वेशन रूम में बैठे सभी लोगों का कहना था कि टीका लगने के बाद उन्हें किसी तरह की समस्या नहीं है। कार्ड मिला है। समय पर दूसरा डोज भी लगवाएंगे। जिला अस्पताल में 300 लोगों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया था। जिला महिला अस्पताल में दो बूथ बनाए गए थे। यहां टीका लगवाने के लिए आने वालों में आरपीएफ के लोगों की संख्या ज्यादा थी। कुछ ऐसे भी लोग आ रहे थे, जिनका नाम सूची में नहीं था।
वहां मौजूद स्टॉफ उनके मोबाइल नंबर लेकर आगे की प्रक्रिया अपनाकर उन्हें टीका लगवा रहा था। रिजर्व पुलिस लाइंस में भी दो बूथ बनाए गए थे। यहां पर सीएचसी मरवटिया की टीम लगाई गई थी। पुलिस कर्मियों की सुविधा को देखते हुए यहां पर बूथ बनाया गया था। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फकरेयार हुसैन ने बताया कि छूटे हुए फ्रंट लाइन वर्कर्स के लिए मॉपअप राउंड चलाने के लिए शासन ने 22 फरवरी की तिथि निर्धारित की थी। उनका प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा छूटे हुए फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीका लगवाया दिया जाए। सभी ब्लॉक स्तरीय अस्पतालों में बूथ बनाया गया है। कुल 28 बूथ का संचालन किया जा रहा है।