{"_id":"5b479ad74f1c1b0b278b60da","slug":"minister-taken-meeting-with-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री ने लगाई मंडलीय अधिकारियों की क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री ने लगाई मंडलीय अधिकारियों की क्लास
basti
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
अफसरों के साथ बैठक करते मंत्री सुरेश खन्ना।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। प्रदेश के संसदीय एवं नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने शौचालय, प्रधानमंत्री आवास, शुद्ध पेयजल आदि मुद्दों पर मंडलीय अधिकारियों की क्लास लगाई। यहां पीएम आवास की स्थिति पर गोल मोल जवाब देने के कारण मंत्री ने एडीएम संतकबीरनगर रण विजय सिंह को फटकारा। मंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन को शत प्रतिशत करने के लिएआवश्यक दिशा निर्देश दिए। सभी को दो अक्टूबर तक अपने-अपने जिलों को ओडीएफ घोषित करने के लिए और तेजी से कार्य कराने को कहा।
बृहस्पतिवार को संसदीय एवं नगर विकास मंत्री आयुक्त सभागार में स्वच्छ भारत मिशन व मंडल के तीनों जिलों के नगरीय क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। हालांकि समीक्षा बैठक में तीनों जिलों के सभी नगर पालिका व पंचायतों के ईओ तो आए, मगर यहां बस्ती पालिकाध्यक्ष रूपम मिश्रा के अलावा तीनों जिलों का कोई भी अध्यक्ष बैठक में शामिल नहीं हुआ। नगर विकास मंत्री को बताया गया कि बस्ती की एक नगर पालिका व चार नगर पंचायतों में केवल 53 वार्ड ओडीएफ होने को रह गए हैं। इसके अलावा संतकबीरनगर में सात तो सिद्धार्थनगर में 18 वार्डों को ओडीएफ किया जाना शेष है। मंत्री को यह भी बताया गया कि जिले के नगर निकायों में शुद्ध पेयजल के लिए इंडिया मार्का हैंडपंपों को रिबोर कराया जा रहा है। समय सीमा के भीतर उसे व्यवस्थित कर दिया जाएगा। नगर विकास मंत्री का तेवर तब सख्त हो गया, जब उन्होंने प्रधानमंत्री आवास की वर्तमान स्थिति जानी। संतकबीरनगर के एडीएम कुछ भी बता पाने में नाकाम रहे, जिस पर मंत्री ने उन्हें फटकार लगाई।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, महादेवा विधान सभा के विधायक रवि सोनकर, कप्तानगंज सीपी शुक्ला, नगर पालिकाध्यक्ष रूपम मिश्रा, भाजपा नेता पुष्कर मिश्र, विशेष सचिव अनिल बाजपेयी, आयुक्त अलका टंडन भटनागर, डीएम डॉ. राजशेखर, ईओ नगर पालिका डॉ. मणिभूषण त्रिपाठी, ईओ संतकबीरनगर संगीता, पीओ डूडा आरके सिंह, केएनए जगेंद्र सिंह, सहायक अभियंता घनश्याम श्रीवास्तव, अशोक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।