{"_id":"658c6baf266f2e13ac039ede","slug":"minimum-temperature-dropped-by-two-and-a-half-degrees-celsius-respiratory-patients-should-remain-alert-basti-news-c-207-1-sgkp1006-9081-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ढाई डिग्री सेल्सियस गिरा न्यूनतम तापमान, सांस के रोगी रहे सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ढाई डिग्री सेल्सियस गिरा न्यूनतम तापमान, सांस के रोगी रहे सतर्क
Wed, 27 Dec 2023 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 27 Dec 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। मौसम में लगातार हो रहा उतार-चढ़ाव आपको बीमार बना सकता है, क्योंकि पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में ढाई डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। जिसकी वजह से शरीर को मौसम के मुताबिक शरीर को एडजस्ट करने में दिक्कत हो रही है। यही कारण है कि एलर्जी, बुखार, जुकाम के मरीज बढ़ रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार सांस, ब्लड प्रेशर, शुगर, हृदय रोग से पीड़ित लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
सप्ताह भर पहले के मौसम के मिजाज की बात करें तो न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इसके बाद न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे बना हुआ था लेकिन मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बुधवार को न्यूनतम तापमान फिर कम होकर 9.05 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घर से निकलने वाले लोग गर्म कपड़े पहन कर निकल रहे हैं, लेकिन शाम को लौटते समय ठंड परेशान कर रहा है।
सांस व जटिल रोगों के मरीज अतिरिक्त सतर्कता बरतें
मेडिकल कॉलेज के पूर्व चिकित्सक डॉ. एमके सिन्हा का कहना है कि बुजुर्ग व वह लोग जो पहले से ही अस्थमा, सीओपीडी, एलर्जी और ब्रोंकाइटिस जैसी बीमारियों से ग्रसित हैं, उन्हें अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। अस्थमा से ग्रस्त लोगों को बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति अधिक ध्यान देने की जरूरत है। तापमान में बदलाव होने से गले में खराश, बुखार, खांसी व जुकाम की भी समस्या हो सकती है। इससे बचने के लिए गरारा करें व भाप लें। साथ ही तुलसी, अदरक, लौंग आदि के काढ़े का सेवन करें। भोजन में पोषक तत्वों को शामिल करें, जिससे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है।
विज्ञापन
-- -- -- -
मौसम के हिसाब से रखें खानपान
मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के चिकित्सक डॉ. रजत पांडेय ने कहा कि खानपान मौसम के साथ बदलता है। चूंकि अब ठंड बढ़ेगी, इसलिए ठंडी चीजों का सेवन बंद कर दें। दालचीनी, लहसुन, अदरक, मेथी, काली मिर्च, हल्दी, लौंग, तेज पत्ता आदि मसालों का सेवन करें।
विटामिन-सी को दें प्राथमिकता
चिकित्सक के मुताबिक स्वस्थ रहने के लिए पोषक आहार की जरूरत होती है और शरीर के लिए आवश्यक विटामिंस हमें अनाज व हरी सब्जियों से मिलते हैं। विटामिन-सी प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनाने के लिए बहुत जरूरी होता है। इससे शरीर को संक्रमण से लड़ने की शक्ति मिलती है। विटामिन-सी बदलते मौसम में कफ और फ्लू वाली बामारियों से भी बचाता है।
शारीरिक रूप से सक्रिय रहें
अच्छी सेहत के लिए व्यायाम बहुत जरूरी है। इसलिए शारीरिक सक्रियता बनाए रखें। साइकिलिंग, योग, व्यायाम, प्राणायाम आदि से मानसिक और शारीरिक सेहत दुरूस्त रहती है।