फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mini Mairathan cancil ayodhya vardict

अयोध्या मुद्दे पर फैसले से मिनी मैराथन स्थगित

Fri, 08 Nov 2019 05:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 05:30 PM IST
विज्ञापन
Mini Mairathan cancil ayodhya vardict
अयोध्या मामले पर आने वाले फैसले से मिनी मैराथन स्थगित
विज्ञापन

बस्ती। अयोध्या मुद्दे पर सुप्रीमकोर्ट के आने वाले फैसला के मद्देनजर अयोध्या से सटा जिला होने से अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। ऐसे में 12 को प्रस्तावित बस्ती मिनी मैराथन प्रतियोगिता को स्थगित कर दी गई है। यह निर्णय डीएम आशुतोष निरंजन, एसपी हेमराज मीणा और आयोजक नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ अध्यक्ष भावेष कुमार पांडेय की बैठक में लिया गया।

आयोजन के अध्यक्ष भावेष पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को जिलाधिकारी आवास परिसर में बैठक हुई। जिसमें अयोध्या प्रकरण पर कोर्ट के निर्णय को देखते हुए आपसी सहमति से बस्ती मिनी मैराथन को स्थगित कर दिया गया है। बताया कि बस्ती मिनी मैराथन की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ के पदाधिकारियों, मैराथन को संपन्न कराने में जुटे सहयोगियों से वार्ता के बाद निर्णय लिया गया कि प्रशासन की मंशा के अनुरूप इसे स्थगित किया जा रहा है। मिनी मैराथन के तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। अध्यक्ष ने बताया कि आपसी सद्भाव बनाए रखने की दिशा में नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ के पदाधिकारी पूरी तत्परता से योगदान देंगे और प्रयास होगा कि अति शीघ्र मिनी मैराथन को और अधिक भव्यता के साथ संपन्न कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed