Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Migrants returning home for Diwali struggle to find seats, despite having confirmed tickets

Basti News: दीपावली पर घर लौटे परदेसी, कंफर्म टिकट के बाद भी सीट को तरसे

Sun, 08 Nov 2026 01:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Migrants returning home for Diwali struggle to find seats, despite having confirmed tickets
रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़
ट्रेनों में क्षमता से अधिक यात्री, खड़े होकर सफर करने को मजबूर लोग, 11 ट्रेनें एक से नौ घंटे तक विलंबित
विज्ञापन


त्योहार पर घर पहुंचने और काम पर लौटने की आपाधापी, स्टेशन पर भीड़ संभालने में जुटे जीआरपी और आरपीएफ के जवान
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी

पुरानी बस्ती। दीपावली और छठ पर्व पर घर लौटने वालों की भीड़ से रेल सफर मुश्किल हो गया है। बस्ती रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों में क्षमता से अधिक यात्री सवार हो रहे हैं। कंफर्म टिकट होने के बावजूद लोगों को सीट नहीं मिल रही है। कई यात्री खड़े होकर सफर करने को मजबूर हैं। वहीं, ट्रेनों की लेटलतीफी ने परेशानी और बढ़ा दी है। शनिवार को अप और डाउन दिशा की 11 ट्रेनें एक से नौ घंटे तक विलंब से पहुंचीं।
त्योहार पर घर पहुंचने और छुट्टी बिताकर वापस काम पर लौटने की जल्दबाजी के बीच यात्रियों को ट्रेनों का घंटों इंतजार करना पड़ा। अप दिशा की 04658 लुधियाना फेस्टिवल एक्सप्रेस नौ घंटे, 04427 नई दिल्ली स्पेशल पांच घंटे, 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस एक घंटे, 05579 आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस तीन घंटे, 02569 नई दिल्ली क्लोन दो घंटे और 02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन तीन घंटे देरी से चलीं।
विज्ञापन


इसी तरह डाउन दिशा की 04406 मानसी टर्मिनल एक्सप्रेस दो घंटे, 14674 शहीद एक्सप्रेस पांच घंटे, 14692 मोरध्वज एक्सप्रेस तीन घंटे, 15212 जननायक एक्सप्रेस तीन घंटे और 01415 गोरखपुर फेस्टिवल एक्सप्रेस तीन घंटे विलंब से पहुंचीं। ट्रेनों की देरी से यात्रियों को स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------

अनाउंसमेंट से संभाली जा रही भीड़
स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए जीआरपी और आरपीएफ के जवानों की तैनाती की गई है। महानगरों से आने वाली ट्रेनों के पहुंचने पर अनाउंसमेंट के जरिए यात्रियों को सतर्क किया जा रहा है। ट्रेनों से उतरने वाले यात्रियों को व्यवस्थित तरीके से बाहर निकाला जा रहा है। वहीं, ट्रेन पकड़ने वालों को कतारबद्ध कर कोच तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। धक्का-मुक्की और अव्यवस्था रोकने के लिए सुरक्षा बल सतर्क हैं।
---------

खराब लिफ्ट से बुजुर्ग और दिव्यांग परेशान

त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ी संख्या के बीच स्टेशन की सुविधाओं की बदहाली भी सामने आ रही है। प्लेटफार्म नंबर एक पर लगी लिफ्ट कई दिनों से खराब है। इससे बुजुर्ग और दिव्यांग यात्रियों को प्लेटफार्म तक पहुंचने और बदलने के लिए सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है। भीड़ के बीच सीढ़ियों से आवागमन करना उनके लिए परेशानी का कारण बना हुआ है।

कोट

त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, ताकि उन्हें सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से गंतव्य तक पहुंचाया जा सके।

-सुमित कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed