फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Middle-aged man jumps into Kuano River; dies.

Basti News: अधेड़ ने कुआनो में लगाई छलांग, मौत

Mon, 21 Sep 2026 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man jumps into Kuano River; dies.
बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के अमहट घाट पर रविवार सुबह करीब 11 बजे एक अधेड़ ने कुआनो नदी में छलांग लगा दी। डूबने से उसकी मौत हो गई। घाट पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से नदी में तलाश कराई। कुछ देर बाद शव बरामद कर लिया गया। देर शाम मृतक की पहचान उसके भतीजे ने की। अमहट घाट पर मौजूद लोगों ने एक व्यक्ति को नदी में छलांग लगाते देखा था। इसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना प्रसारित कराने के साथ ही आसपास के थानों से भी संपर्क किया। दिनभर प्रयास के बाद देर शाम मृतक के भतीजे मोहम्मद अहमद और बदरुद्दीन ने शव की पहचान अपने चाचा रूआब अली (55) पुत्र अशरफ अली निवासी बरसाव, कोतवाली थाना क्षेत्र, बस्ती के रूप में की।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, रूआब अली रविवार सुबह घर से निकले थे। वह अमहट घाट कैसे पहुंचे और नदी में छलांग लगाने की वजह क्या थी, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहर कोतवाल बृजानंद सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed