फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Message of truth, non-violence and cleanliness on Gandhi-Shastri Jayanti

Basti News: गांधी-शास्त्री जयंती पर सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश

Sat, 03 Oct 2026 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Message of truth, non-violence and cleanliness on Gandhi-Shastri Jayanti
बस्ती। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को जिलेभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण कर दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किए गए।
विज्ञापन

उनके जीवन, विचारों और आदर्शों को याद करते हुए लोगों ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश दिया। कई स्थानों पर प्रभातफेरी, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर और सेवा कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। बनकटी में नगर पंचायत अध्यक्ष उर्मिला देवी, प्रतिनिधि इं. अरविंद पाल समेत जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। लोगों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। प्राथमिक विद्यालय देवमी में मो. इकबाल के नेतृत्व में बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। नगर पंचायत कार्यालय, लालगंज थाना, ब्लॉक मुख्यालय, पीएचसी और डाकघर समेत विभिन्न संस्थानों में ध्वजारोहण हुआ।
विज्ञापन

परशुरामपुर ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख शांति देवी ने ध्वजारोहण किया। किसान इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. बृजेश कुमार पासवान और सीएचसी में एमओआईसी डॉ. भास्कर यादव ने ध्वजारोहण किया। विद्यालय में छात्र-छात्राओं ने गांधी और शास्त्री के जीवन एवं विचारों पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
कुष्ठ सेवा आश्रम में रक्तदान, मरीजों को बांटे फल और वस्त्र
साऊंघाट क्षेत्र में ब्लॉक कार्यालय, सीएचसी, शिक्षण संस्थानों और कुष्ठ सेवा आश्रम समेत विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुए। कुष्ठ सेवा आश्रम में एडीएम ज्ञानचंद गुप्ता और डीएफओ डॉ. शिरीन सिद्दीकी ने महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान 10 लोगों ने रक्तदान किया। कुष्ठ रोगियों को वस्त्र, अन्न और फल भी वितरित किए गए। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गांधी, शास्त्री और स्वतंत्रता सेनानी मनसूरियादीन पासी को नमन करते हुए संगोष्ठी आयोजित की गई। कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने प्रतिमाओं की सफाई कर माल्यार्पण किया। कप्तानगंज के कटरी गांव में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगाया गया। भानपुर नगर पंचायत में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सोनहा थाने में थानाध्यक्ष महेश सिंह ने ध्वजारोहण कर पुलिसकर्मियों को गांधी और शास्त्री के आदर्शों पर चलने की शपथ दिलाई। सीएचसी में अधीक्षक डॉ. सचिन चौधरी ने मरीजों को फल वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed