फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Membership campaign strategy made

Basti News: व्यापार मंडल की बैठक में सदस्यता अभियान की रणनीति बनी

Fri, 12 Apr 2024 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 12 Apr 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Membership campaign strategy made
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। संगठन के सभी पदाधिकारी एक-एक व्यापारी के प्रतिष्ठान पर जाकर उन्हें संगठन से जोड़ें, ताकि संगठन को मजबूत बनाया जा सके। यह कहना है उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त का। वह व्यापारियों और नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारी को संबोधित कर रहे थे।
सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि इसे और गति देने की आवश्यकता है। आने वाले दिनों में हमें नगर के नागरिकों और व्यापारियों के हितों की लड़ाई लड़नी है। नागरिक नगर पालिका के गृह कर व जलकर की वसूली से त्रस्त हैं। लाइसेंस शुल्क लगभग सभी व्यवसाय पर लगा दिए गए हैं। खारिज दाखिल की पुरानी व्यवस्था को समाप्त कर अब इसके लिए लाखों रुपये देने पड़ रहे हैं। नगर की अधिकांश सड़के जर्जर हालत में है।
विज्ञापन

शहर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इस मौके पर व्यापारियों के साथ नगर के कार्यवाहक अध्यक्ष महेंद्र सोनी उर्फ रवि कुमार, नगर महामंत्री राहुल सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजन सिंह, आशीष गुप्ता, ऋषभ श्रीवास्तव, रितेश कुमार उर्फ गोलू आदि तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed