{"_id":"5b37cd2a4f1c1b6d4d8b95da","slug":"members-alleged-chairman","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन पर सदस्यों ने मढ़ा आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन पर सदस्यों ने मढ़ा आरोप
basti
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते चेयरमैन धीरसेन निषाद।
- फोटो : amar ujala
रुधौली। नगर पंचायत कार्यालय सभागार में शनिवार को आयोजित नगर निकाय बोर्ड की बैठक हंगामेदार रही। विभिन्न वार्डों के भाजपा सदस्य चेयरमैन धीर सेन निषाद पर खासे नाराज हुए।
सदस्य गोपाल सिंह के नेतृत्व में विकास पांडेय, जामवंती, कलावती, मोहम्मद अमीन सहित सात सदस्यों ने बैठक के मुख्य बिंदु के रूप में रखे गए नगर पंचायत के आय व्यय की जानकारी को सार्वजनिक करने के बिंदु पर बिना चर्चा किए कार्रवाई रजिस्टर पर फर्जी हस्ताक्षर करवा लेने और नगर पंचायत अध्यक्ष पर अभद्रता का आरोप मढ़ा। इससे पहले बोर्ड की बैठक में गर्मी को देखते हुए प्रमुख स्थानों पर शीतल पेय जल की स्थायी व्यवस्था बनाने, नगर के प्रमुख टैक्सी स्टैंड व ठहराव पर यात्री छाजन की व्यवस्था, सार्वजनिक जलजमाव वाले स्थानों को दुरुस्त कराने सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। आरोपों पर सफाई पेश करते हुए चेयरमैन धीरसेन निषाद ने कहा कि नगर पंचायत के खाते का बैंक स्टेटमेंट न मिल पाने के कारण आय व्यय पर चर्चा नहीं की जा सकी। बैठक में ईओ कृष्ण प्रताप सरल, लेखा लिपिक नित्यानंद सिंह, सदस्य सुशीला, लालमन कन्नौजिया, मो. आजम, अनिल मौर्य, रानी चौधरी, विवेक सिंह, इशहाक अली, रानी सिंह, चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे।