{"_id":"67c0a3ed108af0fd020e9078","slug":"meeruts-soumya-scored-the-decisive-goal-and-defeated-aligarh-1-0-basti-news-c-207-1-kld1003-132699-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मेरठ की सौम्या ने निर्णायक गोल कर अलीगढ़ को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मेरठ की सौम्या ने निर्णायक गोल कर अलीगढ़ को हराया
Thu, 27 Feb 2025 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
राज्य स्तरीय सीनियर महिला फुटबाल प्रतियोगिता में खेलती मेरठ व अलीगढ़ की खिलाड़ी
प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला फुटबाल प्रतियोगिता : सेमीफाइनल में भिड़ीं चार टीमें
फोटो सहित
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला फुटबाल प्रतियोगिता के सातवें दिन बृहस्पतिवार को सेमीफाइनल मैच का रोमांचक मुकाबला चार जनपदों के टीमों के बीच खेला गया। प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबले में मेरठ की सौम्या ने एक गोल मारकर अलीगढ़ की टीम को 1-0 से हरा दिया। शुक्रवार को मेरठ और आगरा के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा।
प्रतियोगिता का पहला मैच मेरठ बनाम अलीगढ़ के बीच खेला गया। मेरठ की सौम्या ने एक गोल मारकर अलीगढ़ को 1-0 से हराया। दूसरा सेमीफाइनल मैच आगरा बनाम गोरखपुर के बीच खेला गया। आगरा ने ट्राई ब्रेकर में 04-1 से गोरखपुर को हराकर विजयी रहा। इसमें आगरा की ओर से रीना, तनीषा और सीमा ने एक-एक गोल मारकर अपनी टीम को विजयी बनाया। जबकि गोरखपुर की ओर से अर्पणा ने एक गोल मारा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता जगदीश शुक्ला, जिला फुटबाल संघ बस्ती की संरक्षक रीता सिंह ने खिलाड़ियोंं से परिचय प्राप्त कर किया। निर्णायक मंडल में उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के पर्यवेक्षक आरिफ नाजमी व संघ के बस्ती के सचिव उपेंद्र शुक्ला शामिल रहे। इसके अलावा अन्य जनपदों से फुटबाल के निर्णयक अबुजा एजाज, विनय कुमार, नवनीत, संजय साहनी, विवेक कुमार, आकाश सिंह, महिला निर्णायक खुशबू, शालिनी, कल्पना भी मौजूद रहीं।