फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Medical negligence, SI banned

Basti News: मेडिकल परीक्षण में लापरवाही, एसआई को किया प्रतिबंधित

Tue, 17 Oct 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 17 Oct 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Medical negligence, SI banned
बाल कल्याण समिति ने एसपी को लिखा पत्र, कहा, दरोगा को दिलाएं जेजे एक्ट का प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लालगंज थाने की दो नाबालिग बहनों के मेडिकल परीक्षण में लापरवाही बरतने पर दरोगा को बाल कल्याण समिति ने छह माह के लिए न्याय पीठ में प्रतिबंधित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर कहा है कि संबंधित दरोगा को बाल अधिनियम का अनिवार्य प्रशिक्षण दिया जाय, जब तक प्रशिक्षण पूरा न हो तब तक उसे बाल अधिनियम से संबंधित गंभीर व संवेदनशील विवेचना न दी जाय।
जानकारी केे अनुसार, दो नाबालिग बहनों के अभिभावक ने न्याय पीठ एवं बाल अधिकार संरक्षण आयोग को शिकायत भेजी थी कि उन्हें कुछ लोगों ने बहला फुसलाकर भगा लिया। शिकायत को संज्ञान में लेकर सीडब्ल्यूसी ने मुकामी थाने को बालिकाओं को न्याय पीठ के समक्ष प्रस्तुत करने का आदेश दिया। पुलिस ने बालिकाओं को करीब चार माह के बाद न्याय पीठ के समक्ष प्रस्तुत किया। न्याय पीठ के सदस्य अजय श्रीवास्तव ने आदेश दिया कि बालिकाओं का मेडिकल परीक्षण करवाकर फिर से न्याय पीठ के समक्ष प्रस्तुत किया जाय।
विज्ञापन

आरोप है कि उप निरीक्षक ने मनमानी करते हुए बालिकाओं का मेडिकल परीक्षण चार दिन बाद कराया। जबकि बालिकाओं को बरामद होने पर मेडिकल परीक्षण शीघ्र करवाना चाहिए था। इतना ही नहीं, उप निरीक्षक ने बालिकाओं को माता-पिता को देने के बजाय आरोपियों को ही सौंप दिया था। इस बात को गंभीरता से लेते हुए न्याय पीठ के अध्यक्ष प्रेरक मिश्रा, सदस्य अजय श्रीवास्तव, डाॅ. संतोष श्रीवास्तव ने मामले से संबंधित पत्र एसपी को लिखा है। अध्यक्ष प्रेरक मिश्रा ने कहा कि सीडब्ल्यूसी के लिए बाल हित सर्वोपरि है। बाल हित के साथ किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed