फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mechanic sat on XEN chair in Basti and got his photo taken, viral

Basti News: मैकेनिक गया था बिगड़ी एसी ठीक करने- बन बैठा 'साहब', जानिए कैसे खुली ये बात

Sun, 13 Oct 2024 12:01 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 13 Oct 2024 12:01 PM IST
सार

घटना 4 सितंबर की देर शाम की बताई जा रही है। एक्सईएन कक्ष की एसी ठीक करने के लिए शाम को मैकेनिक बुलाया गया था। वह कक्ष खाली देख एक्सईएन की कुर्सी पर बैठ फोटो खिंचवा लिया। अगले दिन उसे वाहवाही में वायरल भी कर दिया। कुर्सी पर बैठे हुए व्यक्ति के बारे में तरह- तरह की चर्चाएं हो रही है।

विज्ञापन
Mechanic sat on XEN chair in Basti and got his photo taken, viral
कुर्सी पर बैठा मैकेनिक - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया

विस्तार

बस्ती में पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के एक्सईएन की कुर्सी पर बैठे हुए एक अनाधिकृत व्यक्ति की फोटो शनिवार को वायरल हो गया। इसी के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। आनन- फानन एक्सईएन ने अपने चौकीदार को निलंबित कर दिया। वैसे पीडब्ल्यूडी की सभी शाखाओं में इस घटना की चर्चा पूरे दिन रही। हंसते- हंसते लोग यह भी बोल पड़े- कि एक्सईएन साहब अपनी कुर्सी भी सुरक्षित नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन


घटना 4 सितंबर की देर शाम की बताई जा रही है। एक्सईएन कक्ष की एसी ठीक करने के लिए शाम को मैकेनिक बुलाया गया था। वह कक्ष खाली देख एक्सईएन की कुर्सी पर बैठ फोटो खिंचवा लिया। अगले दिन उसे वाहवाही में वायरल भी कर दिया। कुर्सी पर बैठे हुए व्यक्ति के बारे में तरह- तरह की चर्चाएं हो रही है।
विज्ञापन


दरअसल प्रांतीय खंड के एक्सईएन का पद एक महीने से रिक्त चल रहा है। यहां का अतिरिक्त कार्यभार पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड- एक के एक्सईएन अवधेश प्रसाद को सौंपा गया है। शनिवार को वह अपने मूल तैनाती वाले कक्ष में बैठकर प्रांतीय खंड के इंजीनियरों को बुलाकर विभागीय कामकाज निपटा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के कुछ देर बाद उनके अतिरिक्त चार्ज वाले कार्यालय में एक्सईएन की कुर्सी पर बैठे हुए एक अनाधिकृत व्यक्ति की फोटो वायरल होने लगी। एक्सईएन ने आनन- फानन में चौकीदार बनवारी लाल को निलंबित कर दिया। एक्सईएन अवधेश कुमार ने बताया कि कुर्सी पर बैठा युवक तीन- चार साल से विभाग में एसी मैकेनिक के रूप में रिपेयरिंग आदि कार्य के लिए आता रहता है।


मेरे कक्ष की एसी खराब थी। इसलिए मैने कामकाज खत्म होने के बाद शाम को उसे ठीक करने के लिए बुलवाया था। चौकीदार बनवारी लाल की उस समय ड्यूटी लगाई गई थी। इसी बीच मौका पाकर मैकेनिक मेरी कुर्सी पर बैठकर अपने हेल्पर से फोटो खिंचवा ली और अगले दिन वायरल कर दिया। उसे हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। यह अफवाह है। फिलहाल मैने चौकीदार को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed