{"_id":"62e428e0341be801071d2a41","slug":"mdm-rashon-caught-from-villagers-basti-news-gkp4453933143","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप पर लदा एमडीएम का राशन ग्रामीणों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप पर लदा एमडीएम का राशन ग्रामीणों ने पकड़ा
विज्ञापन

बस्ती। सदर ब्लॉक क्षेत्र के डारीडीहा के पास ग्रामीणों ने खाद्यान्न लदे एक पिकअप वाहन को पकड़ा। ग्रामीणों के अनुसार डारीडीहा स्थित प्राइमरी स्कूल से एमडीएम का खाद्यान्न लादकर पिकअप वाहन निकला। यह देख गांव के लोग वाहन के पीछे लग गए। पास के ही एक दुकान पर जब पिकअप वाहन खड़ा हुआ तो ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। दुकानदार ने भी गेहूं व चावल का सौदा होने की बात स्वीकार कर ली है।
इस मामले की सूचना पाते ही चौकी प्रभारी सोनूपार टीम के साथ पहुंच गए और गाड़ी व अनाज को कब्जे में ले लिया। जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय स्तर से भी प्रकरण की जानकारी जुटाई जा रही है। बीएसए डॉ. इन्द्रजीत प्रजापति का कहना है कि प्रकरण संज्ञान में आया है। जांच कराई जाएगी। डारीडीहा प्राइमरी स्कूल से शनिवार की शाम एक पिकअप वाहन को खाद्यान्न लादकर निकलते ग्रामीणों ने देखा। स्कूल के समय के बाद हुई इस हरकत से ग्रामीणों को शक हुआ तो गाड़ी का पीछा किया जैसे ही एक दुकान पर जाकर पिकअप वाहन रुका।
ग्रामीणों ने गाड़ी के भीतर जांच की तो उस पर सरकारी खाद्यान्न का बोरा लदा हुआ था। ग्रामीणों की भीड़ देख दुकानदार भी सहम गया। उसने किसी राजन चौधरी नाम के व्यक्ति का नाम लिया। बताया कि 19 रुपये प्रति किलोग्राम गेहूं और 16 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से चावल की खरीद के लिए सौदा तय हुआ था। इसके आधार पर यह पिकअप वाहन उसकी दुकान तक पहुंचा है। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी।
विज्ञापन
थोड़ी देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने पिकअप वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। स्कूली बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन का अनाज बेचने की सूचना से जिला आपूर्ति विभाग व बेसिक शिक्षा विभाग भी मामले की छानबीन में जुट गया है। प्रकरण से संबंधित अन्य जानकारियों को जुटाया जा रहा है। बीएसए का कहना है कि प्रकरण की जांच कराकर उचित कार्रवाई होगी।
---