{"_id":"575864d04f1c1b70359c53f3","slug":"mdm-now-in-256-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"256 स्कूलों में ही अब मिलेगा मिड-डे मील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
256 स्कूलों में ही अब मिलेगा मिड-डे मील
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
एमडीएम के लिए धरना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। ग्रीष्मावकाश में 256 परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को दोपहर का खाना खिलाने का आदेश जारी हुआ है। मामले में बीएसए की रिपोर्ट पर डीएम ने उन्हीं स्कूलों में भोजन देने की प्रक्रिया को जारी रखने का आदेश दिया है, जिनमें ग्रीष्मावकाश में भी बच्चे स्कूल आ रहे हैं। डीएम को दी गई रिपोर्ट में 10 ब्लॉकों के 256 स्कूलों में बच्चों के खाना खाने आने की बात कही गई है। इन स्कूलों को छोड़कर अन्य 2279 परिषदीय, मदरसा, माध्यमिक और सहायता प्राप्त स्कूलों में एमडीएम बंद करने का आदेश जारी किया गया है।
बीएसए डाक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जिले में कुल 2551 स्कूल हैं। इनमें 1746 प्राइमरी, 639 जूनियर, 75 माध्यमिक, 64 सहायता प्राप्त और 11 मदरसे हैं। शासनादेश के तहत 21 मई से 30 जून तक ग्रीष्मावकाश में बच्चों को स्कूल में मिड-डे मील देना था। बाद में शासन ने उन स्कूलों की रिपोर्ट मांगी, जहां बच्चे भोजन लेने आ रहे हैं।
बीएसए ने बताया कि रुधौली ब्लॉक के आठ, सल्टौआ के नौ, साऊंघाट के चार, बस्ती सदर के 22, बहादुरपुर के 41, कुदरहा के 23, कप्तानगंज के 18, दुबौलिया के आठ, विक्रमजोत के 114, परशुरामपुर के सात एवं नगर क्षेत्र के दो स्कूलों में बच्चे आ रहे हैं। इसी आधार पर इन स्कूलों को छोड़कर अन्य स्कूलों में मिड-डे मील नहीं बनेगा। दोपहर का भोजन करने के लिए स्कूलों में बच्चों के न आने के बारे में बताया कि अत्यधिक गर्मी पड़ने एवं बच्चों के रिश्तेदारी या अन्यत्र छुट्टियां बिताने चले जाने के कारण स्कूल नहीं आ रहे हैं।