फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   MDA campaign started, 500 people took the dose on the first day

Basti News: एमडीए अभियान शुरू...पहले दिन 500 लोगों ने ली खुराक

Mon, 11 Aug 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 11 Aug 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
MDA campaign started, 500 people took the dose on the first day
बस्ती। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत रविवार को एमडीए अभियान का शुभारंभ हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने उद्घाटन किया। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने खुद दवा खाई और अफसरों को खिलाकर फाइलेरिया को दूर भगाने का संकल्प दोहराया। पहले दिन 500 से अधिक लोगों ने फाइलेरियारोधी खुराक ली।
विज्ञापन

अब आशा कार्यकर्ता व स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाएंगे और दो वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को दवा खिलाएंएंगे। गर्भवती और अति गंभीर बीमार को दवा नहीं दी जाएगी। एक से दो वर्ष तक के बच्चों को कीड़े मारने की दवा खिलाई जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ ने लोगों से अपील की कि खुद दवा का सेवन करें और आसपास के लोगों को प्रेरित करें। दवा खाली पेट नहीं लेनी है। स्वास्थ्यकर्मी के सामने ही दवा खानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले कि 21.75 लाख की आबादी को दवा खिलाई जाएगी। इसके लिए 1741 टीमें बनाई गई हैं। टीम में एक महिला व पुरुष कर्मी हैं। 292 पर्यवेक्षक भी लगाए गए हैं।
यह दवा शरीर में परजीवियों को मारती है। प्रतिक्रिया स्वरूप कभी-कभी सिर दर्द, शरीर दर्द, बुखार, उल्टी और बदन पर चकत्ते जैसे लक्षण आते हैं। ये लक्षण स्वत: ठीक हो जाते हैं। जिनमें ये लक्षण आ रहे हैं उन्हें खुश होना चाहिए कि वे फाइलेरिया से मुक्त हो रहे हैं। पहले दिन 500 से अधिक को दवा का सेवन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed