फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   May has never been so hot before...10 years' record broken

Basti News: पहले कभी इतनी नहीं तपी मई...10 सालों का टूटा रिकॉर्ड

Sat, 01 Jun 2024 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 01 Jun 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
May has never been so hot before...10 years' record broken
तेज धूप के कारण कपड़े ओढ़ कर जाती महिला।
अधिकतम पारा 10 और न्यूनतम पारा 6 सालों के उच्चतम स्तर पर पहुंचा
विज्ञापन

10 सालों में पहली बार इतनी गर्म हुई मई, आम जन जीवन गर्मी से प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नौतपा का कहर कहें या पर्यावरण का अंधाधुंध दोहन जो भी हो, लेकिन इस बार गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 10 सालों में मई का आखिरी सप्ताह कभी इतना तपा नहीं, जितना की इस बार तप रहा है। एक दशक में अधिकतम तापमान 44 डिग्री से अधिक नहीं गया, लेकिन इस बार यह 45 डिग्री तक पहुंच गया।
सुबह से ही लोगों को चिपचिपी गर्मी परेशान कर रही है। धूप में निकलने पर ऐसे महसूस हो रहा है कि मानो आग में चल रहे हैं। शुक्रवार को कार्य दिवस होने के बावजूद सरकारी प्रतिष्ठान व बाजार सूने दिखे। बहुत जरूरी होने पर ही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। तपिश अधिक होने के कारण बाजार सूने रहे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 10 सालों में अधिकतम तापमान कभी 44 डिग्री के से ऊपर नहीं गया। 2023 में 28 मई को बढि़या बारिश हुई थी। तब अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक ही गया था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य 40 डिग्री से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान भी छह सालों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य 25.5 डिग्री से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान बढ़ने से रात में गर्म हवाएं चल रही हैं। शुक्रवार को यह 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अभी 48 घंटे राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं।
...
दस सालों में सबसे अधिक गर्म रही मई

वर्ष अधिकतम तापमान (25-31 मई)
2014 41.0 डिग्री सेल्सियस
2015 40.5 डिग्री सेल्सियस
2016 41.5 डिग्री सेल्सियस
2017 43.0 डिग्री सेल्सियस
2018 43.5 डिग्री सेल्सियस
2019 44.0 डिग्री सेल्सियस
2020 42.0 डिग्री सेल्सियस
2021 39.5 डिग्री सेल्सियस
2022 42.5 डिग्री सेल्सियस
2023 42.0 डिग्री सेल्सियस
2024 45.0 डिग्री सेल्सियस
...
छह सालों के उच्चतम स्तर पर पहुंचा न्यूनतम तापमान
वर्ष न्यूनतम तापमान
2018 29.0 डिग्री सेल्सियस
2019 28.5 डिग्री सेल्सियस
2020 27.5 डिग्री सेल्सियस
2021 27.0 डिग्री सेल्सियस
2022 28.0 डिग्री सेल्सियस
2023 27.0 डिग्री सेल्सियस
2024 30.5 डिग्री सेल्सियस
..
नोट- आंकड़े आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या के मौसम विभाग द्वारा जारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed