फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Maximum mercury reached minimum point for the second time

Basti News: दूसरी बार न्यूनतम बिंदु तक पहुंचा अधिकतम पारा

Sat, 20 Jan 2024 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 20 Jan 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Maximum mercury reached minimum point for the second time
शुक्रवार को 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ अधिकतम तापमान
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से गहरा रही ठंड
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। हाड़ कंपाने वाली ठंड से राहत के आसार फिलहाल नहीं दिख रहे हैं। मौसम विज्ञानी व चिकित्सक ठंड से बचाव का सुझाव दे रहे हैं। तापमान में लगातार गिरावट जारी है। 10 साल में दूसरी बार अधिकतम तापमान न्यूनतम बिंदु तक पहुंचा है। लगातार तीसरे दिन भी अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसमें और भी गिरावट के संकेत मिल रहे हैं।
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता आमजन को भारी पड़ रही है। वातावरण में नमी 95 प्रतिशत से कम होने का नाम नहीं ले रही है। घने बादल छाए रहने से तीन दिन से शीतलहर बंद है। मगर, बर्फीली हवा चुभ रही है। दस साल में दूसरी बार अधिकतम तापमान न्यूनतम बिंदु तक पहुंचने का आतुर दिख रहा है। मौसम विज्ञानी डॉ. अमर नाथ मिश्र ने बताया कि जनवरी में जिले का सामान्य अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री और न्यूनतम 7.3 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। लेकिन, अधिकतम तापमान 13 और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज हो रहा है। इसमें अभी गिरावट के आसार दिख रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी से तापमान में गिरावट जारी है।
विज्ञापन

..
ठंड में बुजुर्ग व बच्चों की सेहत का रखें विशेष ख्याल
डॉ. रजत पांडेय ने बताया कि कड़ाके की ठंड में बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। क्योंकि सर्दियों में सबसे ज्यादा बुजुर्ग और छोटे बच्चे प्रभावित होते हैं। बताया कि बुजुर्गों और हृदय रोग के मरीजों को सुबह-शाम टहलने से परहेज करना चाहिए। छोटे बच्चों को निमोनिया होने का खतरा अधिक रहता है। ठंड के कारण उल्टी भी हो सकती है। इसलिए छोटे बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए गर्म कपड़े और टोपी-मोजे भी पहनाएं। ठंड के मौसम में गर्म कपड़े दो या तीन परतों में पहनने चाहिए, ताकि शरीर का तापमान सामान्य बना रहे। शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए आवश्यकतानुसार गुनगुना पानी ही पिएं और संतुलित आहार लें। डॉ. रजत ने बताया कि ठंड आमतौर पर फ्लू का कारण बनती है। ठंड में कंपकंपी को नजर अंदाज नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह पहला संकेत है कि आपके शरीर से गर्मी कम हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...

वर्ष जनवरी में अधिकतम तापमान
2024 13.0
2023 14.0
2022 16.0
2021 17.0
2020 17.5
2019 18.0
2018 16.0
2017 15.5
2016 17.4
2015 13.5
2014 13.0
--------------------
स्त्रोत- आंकड़े आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग अयोध्या।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed