फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   masters atheletics championship

मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आगाज

Thu, 09 Dec 2021 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
masters atheletics championship
स्टेडियम में मास्टर एथालेटिक्स चैमपियनशिप में 800 मीटर की दौड़ लगाते खिलाड़ी। संवाद संवाद - फोटो : BASTI
मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आगाज
विज्ञापन

- विभिन्न जिलों के 30 से 90 साल के 400 खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा
- विजेताओ को मिलेगा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में मौका
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। वशिष्ठ मुनि को समर्पित दो दिवसीय 30वां उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप बृहस्पतिवार से स्टेडियम में शुरू हुआ। मुख्य अतिथि एशियन गेम्स मेडलिस्ट व अर्जुन अवार्ड प्राप्त धावक गुलाब चंद्र ने कहा कि प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी देश और विश्व स्तर पर अगले साल आयोजित चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में 30 से 90 साल तक के 400 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि चैंपियनशिप उभर रहे खिलाड़ियों को प्रेरणा देगी। मास्टर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय खिलाड़ी व पूर्व सीओ नंदलाल सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता किया। संयोजक राना दिनेश प्रताप सिंह ने आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया और एसोसिएशन सचिव नीलू मिश्रा ने सभी का स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग के 800 मीटर दौड़ में गोंडा के विवेक कुमार प्रथम, लखनऊ के प्रति कुमार सिंह द्वितीय और कानपुर के अरविंद कुमार सिंह तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग 800 मीटर दौड़ में गौतमबुद्ध नगर की कविता सिंह प्रथम और सोनभद्र की विद्यावती द्वितीय स्थान पर रहीं। 35 से अधिक आयु वर्ग में कानपुर के डॉ. अजय कुमार पाल प्रथम, बस्ती के गौतम चावला द्वितीय और झांसी के संजय कुमार तृतीय स्थान पर रहे। इसी आयु वर्ग में कानपुर की पूजा शुक्ला प्रथम, गोंडा के अर्चना तिवारी द्वितीय और बस्ती की शशि बाला तृतीय स्थान पर रहीं। 40 साल से अधिक आयु वर्ग में प्रथम स्थान पर बस्ती के रमेश कुमार, द्वितीय स्थान पर मेरठ के रविंद्र पाल और तृतीय स्थान पर प्रतापगढ़ के मो. मुकीम खान रहे। इसी आयु में महिला वर्ग से सोनभद्र की तृप्ति राय प्रथम, कानपुर की ज्योति द्वितीय स्थान पर रहीं। 45 साल से अधिक आयु वर्ग में सहारनपुर के रामशरण प्रथम, बस्ती के राम बेचन यादव द्वितीय व वाराणसी के अशोक कुमार उपाध्याय तृतीय स्थान पर रहे। इसी आयु वर्ग में लखनऊ की श्रुति शुक्ला प्रथम स्थान पर रहीं। 50 से अधिक आयु वर्ग में कानपुर के आनंद प्रथम, झांसी के अरविंद कुमार द्वितीय और कुशीनगर के ज्ञानवर्धन तृतीय स्थान प्राप्त किए। 55 साल से अधिक आयु वर्ग में सोनभद्र के राजेश राम प्रथम, आगरा के प्रभुकांत उपाध्याय द्वितीय स्थान पर रहे। 60 से अधिक आयु वर्ग में आगरा के मोहन सिंह आर्य प्रथम, लखनऊ के सुधीर यादव द्वितीय और आगरा के शिवदयाल शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। 65 से अधिक आयु वर्ग में आगरा के सर्वेश पचौरी प्रथम, अलीगढ़ के उपदेश द्वितीय और आगरा के जेपी सिंह तृतीय स्थान पर रहे। 70 साल से अधिक आयु वर्ग में मेरठ के वीरपाल सिंह प्रथम, सहारनपुर के रमेश चंद्र द्वितीय व ग्रेटर नोएडा के धर्मपाल सिंह तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्कस थ्रो में कानपुर के नीरज अव्वल
डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता के 55 से अधिक आयु वर्ग में कानपुर के नीरज शर्मा प्रथम, लखनऊ के मनजीत सिंह द्वितीय और बस्ती के भीम सिंह तृतीय स्थान रहे। 60 से अधिक आयु वर्ग में कानपुर के संजय सिंह प्रथम, यहीं के आनंद शाह द्वितीय और प्रयागराज के ओमप्रकाश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो 100 मीटर पुरुष वर्ग में 30 साल से अधिक आयु में सहारनपुर के रंधावा ने प्रथम, गोरखपुर के गोकुल चंद्र द्वितीय और वाराणसी के अनुराग तिवारी ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी आयु की महिला वर्ग में गौतमबुद्धनगर की कविता सिंह प्रथम, गोंडा की ममता द्वितीय और बस्ती की पूनम चौधरी तृतीय स्थान रहीं। 35 से अधिक आयु वर्ग में संतकबीरनगर के राजेश कुमार प्रथम, झांसी के डॉ. कृष्णा पांडेय द्वितीय और गोंडा के संजय तृतीय स्थान पर रहे। महिला संवर्ग में कानपुर की पूजा शुक्ला प्रथम, बस्ती की शशि बाला द्वितीय और वंदना सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। 65 साल से अधिक में प्रयागराज के मो. महमूद प्रथम, कानपुर के जगन्नाथ सिंह द्वितीय और यहीं के हर्ष बहादुर तृतीय स्थान पर रहे।

गोला फेंक में कानपुर के संजय प्रथम
चैंपियनशिप में गोला फेंक प्रतियोगिता में 60 से आयु वर्ग में कानपुर के संजय सिंह प्रथम, प्रयागराज से ओमप्रकाश द्वितीय व मऊ के शमीम अहमद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में आगरा की अनामिका चौहान प्रथम, यहीं की प्रेमवती चौधरी द्वितीय और कानपुर की ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed