बस्ती: मंगल बाजार में सराफा दुकान में भीषण आग, छह लाख नकदी और स्कूटी-बाइक समेत लाखों का सामान राख
दुकान मालिक त्रिलोकी नाथ वर्मा ने बताया कि सोमवार रात करीब ढाई बजे घर के अंदर धुआं भरने लगा। इसके बाद परिवार के लोगों को आग लगने की जानकारी हुई। आग की भयावहता देखकर परिवार के सदस्यों में अफरातफरी मच गई। सभी लोग किसी तरह घर से बाहर निकले।
विस्तार
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के मंगल बाजार में सोमवार देर रात एक सराफा दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान के साथ घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार के मुताबिक, आग की चपेट में आने से छह लाख रुपये नकद, एक इलेक्ट्रिक स्कूटी और नई पेट्रोल बाइक भी जल गई। राहत की बात रही कि परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।