Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mass weddings will be held at 11 locations over five days, with 920 couples tying the knot.

Basti News: पांच दिन में 11 स्थानों पर होंगे सामूहिक विवाह, 920 जोड़े लेंगे फेरे

Sun, 08 Nov 2026 08:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
Mass weddings will be held at 11 locations over five days, with 920 couples tying the knot.
बस्ती। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले में पांच दिनों तक विवाह समारोह आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए 17 से 21 नवंबर तक की तिथियां निर्धारित की गई हैं। जिले के 11 स्थानों पर होने वाले इन आयोजनों में करीब 920 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। आयोजन को लेकर समाज कल्याण विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रत्येक आयोजन स्थल के लिए अलग-अलग अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव ने बताया कि 17 नवंबर को तीन स्थानों पर सामूहिक विवाह होंगे। इसमें कप्तानगंज के सावित्री मिलन मैरिज हॉल में करीब 67, गयघाट के शिक्षा शक्ति मैरिज हॉल में 67 और गौर के एसएनएम मैरिज लॉन में 67 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 18 नवंबर को दो स्थानों पर आयोजन होगा। इसमें नगर पंचायत बस्ती सदर क्षेत्र के कलश मैरिज हॉल में करीब 77 और बनकटी के शिव शक्ति मैरिज लॉन में 67 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा।
विज्ञापन

19 नवंबर को नगर पंचायत मुंडेरवा के ब्रदर्स पैलेस में 67 और सल्टौआ गोपालपुर के शांति मैरिज हॉल में 60 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य है। इसी तरह 20 नवंबर को बहादुरपुर के सीआरआर मैरिज हॉल, मुंडेरवा के कलश मैरिज हॉल और कप्तानगंज के ब्रदर्स पैलेस में 67-67 जोड़ों का विवाह होगा। वहीं, 21 नवंबर को हर्रैया क्षेत्र के राम सिया मैरिज हॉल में सबसे बड़ा आयोजन होगा। यहां करीब 247 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने बताया कि सभी खंड विकास अधिकारियों, अधिशासी अधिकारियों और जिला समाज कल्याण अधिकारी को आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि पात्र जोड़ों का विवाह निर्धारित तिथि पर सकुशल संपन्न कराएं। साथ ही विवाह स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। किसी भी अपात्र जोड़े का विवाह कराने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed