फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Masons murdered with friends, three arrested

दोस्तों संग निकले राजमिस्त्री की हत्या, तीन गिरफ्तार

Sun, 25 Sep 2022 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Masons murdered with friends, three arrested
दोस्तों संग निकले राजमिस्त्री की हत्या, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

परशुरामपुर थाना क्षेत्र के कोहराये के पास मनोरमा नदी में मिला शव
परशुरामपुर। थाना क्षेत्र के कोहराये बाजार के पास स्थित मनोरमा नदी में शनिवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय व थाना प्रभारी अरविंद कुमार शाही मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में ले लिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक दयाराम यादव (35) की पत्नी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की वजह अभी पूरी तरह साफ नहीं हो सकी है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

क्षेत्र के तिरुखा निवासी दयाराम यादव राजमिस्त्री का काम करता था। परिजनों के अनुसार शुक्रवार की शाम करीब चार बजे वह घर से निकला था। उसके साथ गांव के राजगीर मित्र गोपाल चौहान, संतोष चौहान और जनक कन्नौजिया भी थे। उसके तीनों दोस्त रात में घर आ गए, जबकि दयाराम नहीं लौटा। दयाराम की मां दुलारी देवी ने शुक्रवार की रात में थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर शनिवार की सुबह टहलने निकले ग्रामीणों की नजर कोहराये बाजार के पास मनोरमा नदी में उतराते एक शव पर पड़ी। मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। उसकी शिनाख्त गुमशुदा तिरुखा निवासी दयाराम यादव पुत्र स्व. भुजई यादव के रूप में हुई।
मृतक की पत्नी सरोज यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके पति दयाराम यादव शुक्रवार की शाम चार बजे घर से साइकिल लेकर प्रेमनगर बाजार (कोहराये) गए थे। उनके पति को गांव के ही संतोष कुमार चौहान, गोपाल चौहान, रामजनक कन्नौजिया और निन्नू यादव आदि बहला-फुसलाकर एक सुनसान स्थान पर ले गए। अपशब्द कहते हुए उन्हें मारापीटा। इसकी जानकारी पति दयाराम ने घर पर फोन कर दी थी। इसके बाद इसकी सूचना डायल 112 पर दी गई थी। पुलिस गई और लौट आई। शनिवार को पति की लाश कोहराये के पास मनोरमा नदी में मिली।

उनका आरोप है कि संतोष, गोपाल, रामजनक व निन्नू यादव ने मिलकर उनके पति की हत्या की है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी संतोष, रामजनक व निन्नू को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed