फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Married woman's dead body found hanging

Basti News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Tue, 15 Oct 2024 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Married woman's dead body found hanging
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के करहली गांव की एक विवाहिता का छत के कुुंडे में दुपट्टे के फंदे से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नगर बाजार की रहने वाली सायमा खातून (25) ने चार वर्ष पूर्व घर से भागकर करहली निवासी शाबान से शादी कर ली थी, जबकि पहले से ही शाबान शादीशुदा था। शादी के कुछ वर्ष बाद सायमा को एक बेटा हुआ।
विज्ञापन

शाबान इन दिनों विदेश में है। सायमा गांव में एक कमरे के मकान में तीन वर्षीय बेटे व अन्य लोगों के साथ रहती थी।
सोमवार की दोपहर में सायमा खातून घर में अकेली थी। परिवार के अन्य लोग गांव में बने दूसरे घर पर गए थे।
दोपहर को गांव वाले घर से लौटे तो सायमा खातून का शव छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटक रहा था। यह देखकर परिजनों ने शोर मचाया तो गांव के अन्य लोग भी जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच सूचना पाकर मौके पर थाना प्रभारी नगर देवेंद्र सिंह व करहली चौकी प्रभारी दुर्गा प्रसाद पांडेय भी पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया है।
थाना प्रभारी नगर देवेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed