फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Marriage hall in the neighborhood... DJ playing till 1 o'clock... losing sleep-

Basti News: पड़ोस में मैरिज हॉल... एक बजे तक बज रहा डीजे...छिन रही नींद-

Mon, 18 Nov 2024 12:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Marriage hall in the neighborhood... DJ playing till 1 o'clock... losing sleep-
कानफोडू डीजे के सामने ​थिरकते बराती- संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। डीजे वाले बाबू ने नागरिकों का चैन-सुकून छीन लिया है। इस पर रोक लगाने के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए तीन सौ डेसिबल का शोर उत्पन्न करके में संकोच नहीं है। प्रत्येक बरात में नाममात्र के इसके दीवानों ने पूरे माहौल को चौपट कर रखा है। 90 फीसदी बराती भी रास्ते पर कर्कश आवाज में डीजे बजाकर सड़क पर नाचने वालों को पसंद नहीं करते।
मगर मेजबान की मजबूरी देख खलल डालने की जहमत नहीं उठाते। सबसे ज्यादा परेशानी में वे लोग हैं, जिनके घर किसी मैरिज हॉल के आसपास हैं। उनमें रात एक बजे तक डीजे बज रहा है। इससे बीमार व बुजुर्गों की तकलीफ बढ़ रही है। नतीजा यह है कि फुल वॉल्यूम में बज रहे डीजे से एक ओर नींद हराम हो गई है। दूसरी ओर परीक्षा के समय में विद्यार्थी एकाग्र होकर पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। अनिद्रा से चिढ़चिढ़ापन, बेचैनी के लोग ग्रसित हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डाॅ. रामजी सोनी ने बताया कि तेज साउंड के कारण कार्यक्षमता घटती है और एकाग्रता नष्ट हो जाती है। गर्भपात की शिकायत बढ़ती है तथा मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चे पैदा हो सकते हैं। आंखों में जल्द चश्मा तथा एकाग्रता की कमी इसकी प्रमुख वजह है। ज्यादा देर तक लगातार शोर होता रहे तो बहरेपन के साथ हृदयघात का खतरा होता है। तेज आवाज के चलते हृदय के करंट का कंडंशन कम हो जाता है। ऐसे में शरीर के किसी भी हिस्से में रक्त जमा होगा तो वह हृदयगति को रोक देगा, जिससे मौत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक डॉ. रजत पांडेय की मानें तो हमारे घर में दिन के समय अधिकतम 25 से 30 तथा रात में 20 से 25 डेसीबल तक ध्वनि होनी चाहिए, लेकिन, वाहनों के प्रेशर हॉर्न तथा मशीनों की आवाज से भी ध्वनि प्रदूषण की तीव्रता बढ़ जाती है। ऐसे में डीजे की तीव्र ध्वनि के पास खड़े रहना सेहत के लिए भयानक खतरा पैदा करता है।म
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed