{"_id":"6aee4415e94e9e2e3008ee93","slug":"markets-shine-on-dhanteras-the-festive-buzz-continued-late-into-the-night-basti-news-c-207-1-bst1005-171253-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: धनतेरस पर चमका बाजार...देर रात तक कायम रही राैनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: धनतेरस पर चमका बाजार...देर रात तक कायम रही राैनक
विज्ञापन
बर्तन की दुकान पर खरीदारी करते लोग संवाद
बस्ती। धनतेरस पर शुक्रवार को बाजार चमक उठा। ग्राहकों से बाजार गुलजार रहे। जमकर खरीदारी हुई। बर्तन, सराफा, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार समेत अन्य बाजारों में देररात तक उल्लास व उमंग दिखा। छोटे-बड़े करीब 1200 वाहन बिके। एआरटीओ माला वाजपेयी ने बताया कि करीब सौ वाहनों का पंजीकरण किया गया है।
सराफा बाजार सोने-चांदी के सिक्के, मूर्तियां, गहने के साथ अन्य आभूषणों की भी खूब बिक्री हुई। बीते साल की तुलना में इस बार औसतन 30 फीसदी अधिक धनवर्षा हुई। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष चंद्र शुक्ल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर मणि पांडेय के मुताबिक देररात तक जिले के बाजारों में तकरीबन 25 करोड़ से अधिक के कारोबार होने का अनुमान है।
जीएसटी दरों में कमी के कारण इलेक्ट्रॉनिक व ऑटोमोबाइल बाजार में जमकर खरीदारी हुई। बीते साल की तुलना में इस बार 30 फीसदी तक कारोबार में इजाफा होने की उम्मीद है। त्योहार के लिए बाजार में रौनक रही। शनिवार को भी बाजार में भीड़ रहेगी। धनतेरस के चलते शुक्रवार को सामान्य दिनों की तुलना में बाजार जल्दी खुले और बाजारों में लोगों का जुटना भी शुरू हो गया था। बर्तन, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक बाजार में जबरदस्त भीड़ रही।
विज्ञापन
गांधीनगर बाजार, मंगलबाजार, शॉलीमार मार्केट, फौव्वारा तिराहा, शास्त्री चौक, जिला अस्पताल चौराहा, रोडवेज, कंपनीबाग, पांडेय बाजार, करुआबाबा समेत जनपद के तहसीलों की बाजारों में पैर रखने की जगह तक नहीं दिखी। वहीं, खरीदारों के उमड़ने से बाजार के प्रमुख मार्ग और कंपनीबाग-बड़ेवन हाईवे पर वाहन रेंगते रहे। मिठाई दुकानों पर जबरदस्त भीड़ दिखी। रियल एस्टेट सेक्टर में भी खूब खरीद हुई। कपड़े के शो-रूम और सामान्य मॉल व दुकानों पर भीड़ दिखी। जीआईसी परिसर, आईटीआई परिसर और रेलवे स्टेशन रोड पर पटाखा की खूब बिक्री हुई।
विक्रमजोत संवाद के अनुसार, विक्रमजोत, मलौली गोसाईं, पटकापुर और बस्थनवां बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने स्टील और पीतल के बर्तनों के साथ सोने-चांदी के आभूषण खरीदे। गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमाओं, पूजा सामग्री और मिठाइयों की दुकानों पर भी दिनभर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। देर शाम तक बाजारों में रौनक रही।
लालगंज संवाद के अनुसार, लालगंज और महादेवा बाजार में सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक सामान और पूजन सामग्री की दुकानों पर विशेष रौनक रही। महिलाओं ने आभूषण और चांदी के सिक्के खरीदे, वहीं लोगों ने दिवाली की सजावट के लिए झालर और इलेक्ट्रिक बल्ब की खरीदारी की। बाजार में भीड़ बढ़ने से लालगंज, महादेवा, बनकटी और देईसांड में आवागमन प्रभावित रहा।
कलवारी संवाद के अनुसार, क्षेत्र में कलवारी, कुसौरा, अगौना, गौसपुर, चमनगंज, चकदहा, पांऊ, गायघाट सहित बाजारों में अधिकतर महिलाएं आभूषण, बर्तन, लक्ष्मी गणेश की प्रतिमाएं खरीदती नजर आईं।