फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Markets decorated, Christian community busy preparing for the birth of Lord Jesus

Basti News: सज गए बाजार, प्रभु यीशू के जन्म की तैयारी में जुटा ईसाई समाज

Sun, 24 Dec 2023 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 24 Dec 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Markets decorated, Christian community busy preparing for the birth of Lord Jesus
बस्ती। घरों और चर्चों में रंगाई पुताई के बाद क्रिसमस के लिए बिजली की झालरों की सजावट का काम शुरू हो गया है। इसके साथ ही ईसाई समाज के परिवारों ने बाजार में खरीदारी व पकवान बनाना शुरू कर दिया है। ईसाई समाज के सभी लोग इस पर्व का बेसब्री से इंतजार करते हैं। समाज के बुजुर्ग प्रभु यीशु के गुणगान की तैयारियां कर रहे हैं तो युवक आधुनिक रूप में प्रभु यीशू के जीवन पर आधारित गीत व भजन को लेकर तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन

ईसाई समाज के लोगों ने घरों की सजावट व पकवान आदि बनाना शुरू कर दिये हैं और बाजार में सजावट का सामान, कपड़े व खाने पीने की चीजों की खरीददारी भी की जा रही है। वहीं प्रभु यीशु के जन्मदिन को लेकर चर्च में विशेष प्रार्थना शुरू हैं। कबीर तिराहा स्थित सेंट जेम्स सीएनआई चर्च को रंग-रोगन का काम पूरा हो गया है। फादर रेवरेंड ईए स्टलिंग ने बताया कि शुक्रवार से सेंट जेम्स चर्च की गायक मंडली हरैया, संतकबीरनगर और बस्ती में घर-घर जाकर प्रभु यीशु के जन्मोत्सव को लेकर संदेश सुना रही हैं। गीतों के माध्यम से शुभकामनाएं दे रही है। यह सिलसिला शनिवार तक चलेगा। 24 दिसंबर को मध्यरात्रि प्रभु यीशु की आराधना होगी। इसके बाद 25 दिसंबर सुबह 10 बजे से मुख्य आराधना होगी। फादर ने प्रशु यीशु के जन्मोत्सव का संदेश दिए। इसके बाद क्रिसमस ट्री का प्रोग्राम हुआ, जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन


1300 में तीन फुट वाला लाइटिंग क्रिसमस ट्री



क्रिसमस पर्व को लेकर बाजार भी सजे हैं। इस बार सेंटा क्लाॅज के कपड़े अत्याधुनिक ढंग से विभिन्न प्रकार के है जो बाजार में उपलब्ध हैं। स्कूलाें में भी सजावट हो रही है। सेंट बेसिल्स व सेंट जोसेफ लोगों को अभी से आकर्षित कर रहे हैं। विभिन्न प्रकार के क्रिसमस ट्री उपलब्ध हैं। गांधीनगर के दुकानदार महेश कुमार ने बताया कि 1300 रुपये में तीन फिट का क्रिसमस ट्री लाइटिंग में आया है। पांच फीट का क्रिसमस ट्री 1500, सादा क्रिसमस-ट्री 1200 में पांच फीट है। इसके अलावा 120 रुपये में छोटा क्रिसमस ट्री है। 150 रुपये से लेकर 550 रुपये तक सेंटा क्लाज के कपड़े बाजार में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed