{"_id":"6a8df9d6517680f04402ad72","slug":"markets-decked-out-with-rakhis-children-prefer-those-featuring-music-and-cartoons-basti-news-c-207-1-bst1005-165133-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: राखियों से सजे बाजार, बच्चों को म्यूजिक और कार्टून वाली पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: राखियों से सजे बाजार, बच्चों को म्यूजिक और कार्टून वाली पसंद
विज्ञापन
सुभाष चौक के पास सजी राखी की दुकान पर खरीदारी करती महिलाएं व युवतियां संवाद
बस्ती। रक्षाबंधन पर्व नजदीक आते ही शहर के बाजार राखियों से सज गए हैं। दुकानों पर बज रहे राखी के गीतों के बीच बहनें भाइयों के लिए पसंदीदा राखियां खरीदने पहुंच रही हैं। गांधीनगर, पुरानी बस्ती और मंगल बाजार समेत अन्य बाजारों में सुबह से देर शाम तक खरीदारों की चहल-पहल बढ़ गई है।
इस बार पारंपरिक राखियों के साथ कपल और स्टाइलिश राखियों की मांग भी है। बच्चों के लिए कान्हा, खाटूश्यामजी, मिक्की माउस, कार्टून, म्यूजिक और टिमटिमाती लाइटों वाली राखियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। बाजार में 10 से 500 रुपये तक की अलग-अलग डिजाइन और कीमतों वाली राखियां उपलब्ध हैं।
दुकानदार डीके ने बताया कि ग्राहक अब सामान्य राखियों के बजाय नए और आकर्षक डिजाइन पसंद कर रहे हैं। युवाओं में कपल राखियों की मांग है, जबकि बच्चों के लिए म्यूजिक, कार्टून और धार्मिक आकृतियों वाली राखियां अधिक पसंद की जा रही हैं। पर्व नजदीक आने के साथ बिक्री में और तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सराफा कारोबारी अभिषेक ने बताया कि चांदी की अलग-अलग डिजाइन वाली राखियां भी ग्राहकों को पसंद आ रही हैं। महंगाई को देखते हुए कम वजन की चांदी की राखियों की मांग अधिक है।
-- -- -- -- -- -मिठाई बाजार में भी बढ़ी रौनक
रक्षाबंधन को लेकर मिठाई कारोबारियों ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। दुकानों पर विभिन्न प्रकार की मिठाइयां सजाई जा रही हैं। इस बार सूखी और कम मीठी मिठाइयों की मांग अधिक बताई जा रही है। पापड़ी और ड्राई फ्रूट्स से तैयार मिठाइयों के पैकेट भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं।