Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Markets decked out to welcome Dhanteras; surge in shoppers adds to the festive buzz

Basti News: धनतेरस के स्वागत में सजा बाजार, उमड़े खरीदार से बढ़ी रौनक

Fri, 06 Nov 2026 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Markets decked out to welcome Dhanteras; surge in shoppers adds to the festive buzz
गांधीनगर में बर्तन की खरीदारी करते लोग संवाद
बस्ती। धनतेरस से पहले ही बाजार में त्योहार की रौनक छा गई है। शुक्रवार को धनतेरस के मद्देनजर शहर में बर्तन, सराफा, इलेक्ट्रॉनिक और ऑटोमोबाइल बाजार सजकर तैयार हैं। खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी है। सबसे ज्यादा उत्साह वाहन खरीदने वालों में दिख रहा है। बृहस्पतिवार शाम तक जिले की विभिन्न एजेंसियों में करीब 800 बाइक और 150 कारों की बुकिंग हो चुकी थी। वहीं, बर्तन और आभूषणों की दुकानों पर भी ग्राहकों की पसंद के नए डिजाइन आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन

गांधीनगर, मंगल बाजार, पांडेय बाजार, कंपनीबाग और कटरा समेत शहर के प्रमुख बाजारों में सुबह से देर शाम तक चहल-पहल बनी रही। बर्तन बाजार में स्टील, पीतल, तांबे और कांसे के नए डिजाइन के बर्तन उपलब्ध हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानदारों ने गिफ्ट पैक भी तैयार किए हैं। फैंसी थाली सेट, डिनर सेट, कड़ाही, गिलास, कटोरी, जग और पूजा के बर्तनों की मांग है। पीतल और तांबे के कलश, दीपक और पूजा की थालियां भी लोगों को पसंद आ रही हैं। बर्तन कारोबारी अमन ने बताया कि इस बार ग्राहक डिजाइनर और फैंसी बर्तनों को अधिक पसंद कर रहे हैं। स्टील में मैट फिनिश, हैमर डिजाइन और गोल्डन कोटिंग वाले बर्तनों का आकर्षण है। वहीं, पीतल और कांसे के पारंपरिक बर्तनों की मांग भी बनी हुई है। दुकानों पर 500 रुपये से लेकर 15 हजार रुपये तक के डिनर और थाली सेट उपलब्ध हैं। बाजार में लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों, पूजन सामग्री, कपड़ों और फूल-पत्तियों की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ दिखी।
विज्ञापन

आभूषणों में हल्के वजन के नए डिजाइन पसंद कर रहे ग्राहक
सराफा बाजार में सोने-चांदी के आभूषणों की दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। सोने में हल्के वजन के हार, झुमके, चेन, अंगूठी और कंगन के नए डिजाइन ग्राहकों को लुभा रहे हैं। चांदी के सिक्के, पायल, बिछिया और पूजा के बर्तनों की भी मांग है। धनतेरस पर चांदी का सिक्का और सोने का छोटा आभूषण खरीदना लोग शुभ मानते हैं। सराफा कारोबारी गौरव भारत ने बताया कि ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए मेकिंग चार्ज में छूट और उपहार दिए जा रहे हैं। पुराने सोने की शुद्धता जांचने के साथ ईएमआई पर खरीदारी की सुविधा भी उपलब्ध है। कारोबारी राहुल के मुताबिक, धनतेरस की भीड़ से बचने के लिए ग्राहकों ने पहले से ही आभूषणों की बुकिंग करानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक सामान और सजावटी झालरों की भी मांग
इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और फर्नीचर की दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है। दिवाली पर घरों को सजाने के लिए रंगीन झालरों और इलेक्ट्रिक सजावटी सामान के स्टॉल सज गए हैं। कारोबारी अभिषेक और मल्लू ने बताया कि ग्राहकों के ऑर्डर के अनुसार सामान की पैकिंग कराई जा रही है। वहीं, सजावटी इलेक्ट्रिक सामान के कारोबारी बब्बू पांडेय ने बताया कि अभी ग्राहक सामान की डिजाइन और कीमत देखने पहुंच रहे हैं। उनकी पसंद के अनुसार स्टॉक और ऑर्डर तैयार किए जा रहे हैं।

बॉक्स
धनतेरस पर वाहनों की खरीदारी को लेकर उत्साह
बृहस्पतिवार शाम तक जिले की विभिन्न बाइक और कार एजेंसियों में करीब 950 वाहनों की बुकिंग हो चुकी थी। धनतेरस पर इनकी डिलीवरी की तैयारी है। ट्रैक्टर, पिकअप और अन्य छोटे व्यावसायिक वाहनों के लिए भी ग्राहक एडवांस बुकिंग करा रहे हैं। सहालग शुरू होने के चलते वाहन खरीदने वालों का उत्साह और बढ़ा है। एजेंसी संचालकों को उम्मीद है कि दिवाली तक बिक्री का सिलसिला जारी रहेगा।

गांधीनगर में बर्तन की खरीदारी करते लोग संवाद

गांधीनगर में बर्तन की खरीदारी करते लोग संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed