फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   march yuth

सांसद के नेतृत्व में युवाओं ने किया पैदल मार्च

Tue, 09 Nov 2021 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
march yuth
सांसद के नेतृत्व में युवाओं ने किया पैदल मार्च
विज्ञापन

- 13 से 21 नवंबर तक जिले में होगा सांसद खेल महाकुंभ
- गृह मंत्री अमित शाह व सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सांसद खेल महाकुंभ के समर्थन में मंगलवार को लाल बहादुर शास्त्री चौक से गांधीनगर होते हुए रोडवेज तिराहे तक खिलाड़ी और युवाओं ने सांसद हरीश द्विवेदी के नेतृत्व में पैदल फ्लैग मार्च किया। सबके हाथ में झंडा लहरा रहा था। कतारबद्ध सड़क पर गुजर रहे युवाओं की टोली भारत माता का जयकारा लगा रही थी। इसी के साथ लोगों को कार्यक्रम में आने को लेकर आमंत्रित किया गया।
13 नवंबर से शुरू होने वाले सांसद खेल महाकुंभ में उद्घाटन सत्र के लिए गृह मंत्री अमित शाह और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन सुनिश्चित हुआ है। जिसके लिए लगातार तमाम कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों तक जन जागरण का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में सांसद हरीश द्विवेदी ने प्रचार वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सांसद कहा कि इस खेल महाकुंभ से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। 13 को इस सांसद खेल महाकुंभ का उद्घाटन गृहमंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम से करेंगे। दोनों नेता केडीसी ग्राउंड से लोगों को संबोधित करेंगे। कहा कि सांसद खेल महाकुंभ जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगा। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक पवन कसौधन, सह संयोजक नितेश शर्मा, गिल्लम चौधरी, यशकांत सिंह, दयाशंकर मिश्रा, आकाश शुक्ल, राकेश श्रीवास्तव, आकाश शुक्ल, अमृत कुमार वर्मा, नितेश शर्मा, प्रदीप दुबे, अनूप खरे, दुष्यंत सिंह, दीपक सोनी, अश्वनी उपाध्याय, आदित्य श्रीवास्तव, अंकित पांडेय, अमरेश चंद्रा, राजू पांडेय, सतेन्द्र सिंह भोलू, जेडी मिश्रा, पप्पू शुक्ल, कुंदन लाल वर्मा और प्रफुल श्रीवास्तव सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रचार वाहन को सांसद ने दिखाई हरी झंडी
फोटो 66
बस्ती। 13 नवंबर से शुरू हो रहे खेल महाकुंभ के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मंगलवार को सांसद हरीश द्विवेदी ने एलईडी प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सांसद ने कहा कि आगामी 21 नवंबर तक चलने वाले खेल महाकुंभ में विभिन्न खेलों के प्रतिभागी शामिल होंगे। इससे जिले की खेल प्रतिभाओं को एक अच्छा प्लेटफार्म मिलेगा। जहां वह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे तथा आगे चलकर प्रदेश एवं देश स्तर पर खेलों के क्षेत्र में जनपद का नाम ऊंचा करेंगे। इस मौके पर जगदीश प्रसाद शुक्ला, पवन कसौधान, प्रमोद कुमार उर्फ गिल्लम चौधरी, नितेश शर्मा, ओमजी पांडेय, आकाश शुक्ला, सत्येंद्र सिंह भोलू, अनूप पांडेय तथा वीरेंद्र सिंह उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed