{"_id":"6a9db1a7337f1eb2b20ecf17","slug":"many-trains-have-no-room-till-19th-even-clone-trains-could-not-provide-relief-basti-news-c-207-1-bst1005-166107-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कई ट्रेनों में 19 तक नो रूम, क्लोन ट्रेनें भी नहीं दे सकीं राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कई ट्रेनों में 19 तक नो रूम, क्लोन ट्रेनें भी नहीं दे सकीं राहत
विज्ञापन
ट्रेन के इंतजार में प्लेटफार्म पर खड़े यात्री संवाद
पुरानी बस्ती। त्योहारों के बीच लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। बस्ती रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों में 19 सितंबर तक सीट उपलब्ध नहीं है। अवध-असम एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस और यशवंतपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में नो रूम की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में यात्रियों के सामने आरक्षित सीट हासिल करना चुनौती बन गया है।
डिब्रूगढ़ से दिल्ली जाने वाली अवध-असम एक्सप्रेस, मुंबई जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस और दक्षिण भारत को जोड़ने वाली यशवंतपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में सीटों की मांग बढ़ गई है। त्योहार के दौरान घर जाने और वापस लौटने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने से लंबी दूरी की ट्रेनों में आरक्षण तेजी से भर रहा है।
रविवार को क्लोन ट्रेनों के संचालन में भी देरी हुई। बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल (02563) करीब दो घंटे विलंब से चली। वहीं, दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल (02669) भी दो घंटे से अधिक देर से पहुंची। लंबी दूरी की ट्रेनों में सीट नहीं मिलने और ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ गई।
विज्ञापन
बस्ती से नागपुर जाने के लिए स्टेशन पहुंचे अमरनाथ और मानवेंद्र ट्रेन के विलंब से परेशान नजर आए। मध्य प्रदेश निवासी दोनों किसी काम से बस्ती आए थे। उन्होंने बताया कि ट्रेन समय से नहीं मिलने के कारण आगे की यात्रा को लेकर भी परेशानी हुई। काफी देर तक स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा।
-- -- --
तत्काल और वैकल्पिक ट्रेनों पर टिकी उम्मीद
19 सितंबर तक कई ट्रेनों में नो रूम होने के कारण यात्रियों को आरक्षण के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। त्योहारों में यात्रियों की संख्या बढ़ने से सीटों की मांग भी बढ़ गई है। ऐसे में यात्रियों की उम्मीद अब वैकल्पिक ट्रेनों और तत्काल आरक्षण पर टिकी है।
कोट
गोंडा और कुछ अन्य रेल मंडलों में पटरियों पर कार्य चल रहा है। इसके चलते कुछ ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ रहा है। ट्रेनों को समय से गंतव्य तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
-सुमित कुमार, सीपीआरओ, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर