फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Many sensational incidents remained in the headlines and were discussed for weeks.

Basti News: सुर्खियों में रहे कई सनसनीखेज वारदात, हफ्तों तक होती रही चर्चा

Thu, 28 Dec 2023 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 28 Dec 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Many sensational incidents remained in the headlines and were discussed for weeks.
बस्ती। वर्ष 2023 सनसनीखेज घटनाओं का साल रहा। कई ऐसी घटनाएं हुईं जिनकी चर्चा महीनों तक होती रही। इसमें गौर थानाक्षेत्र के भैरोपुर में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या और रूधौली के दंपती की खुदकुशी की घटना सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा। नायब तहसीलदार प्रकरण भी दिवाली से लेकर अब तक चर्चा में है। इसके अलावा सोनहा में बुलेट के शाकर से भतीजे की हत्या, लालगंज में जमीन के लिए पिता की हत्या, कलवारी के रामपुर में चोरी के प्रयास में वृद्ध महिला की हत्या का मामला भी काफी चर्चा में रहा। इस घटनाओं में पुलिस के लिए कई चुनौतियां खड़ी हुईं। किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस की काफी किरकिरी भी हुई थी। तीन बार तफ्तीश बदली गई। राहत की यही रही कि अधिकतर घटनाओं का खुलासा करने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी।
विज्ञापन

किशोरी की दुष्कर्म के बाद हुई थी हत्या
छह जून को गौर थानाक्षेत्र की 14 वर्षीय किशोरी का एक किलोमीटर दूर बिरऊपुर के पास खून से लथपथ शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई थी। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग जिंदा होने की उम्मीद में पास के एक निजी डाक्टर के पास ले गए। लेकिन डाक्टर ने बताया कि उसकी करीब घंटे भर पहले ही मौत हो चुकी है। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम में अप्राकृतिक दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने केस में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो की धारा को शामिल किया। इस मामले में एक नाबालिग और दो अन्य नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

दंपती ने खा लिया था जहर
रुधौली नगर पंचायत के शास्त्री नगर वार्ड में 21 सितंबर को एक दंपती ने कीटनाशक खा लिया था। 24 घंटे के भीतर पति-पत्नी ने दम तोड़ दिया था। पति की मौत जिला अस्पताल में और पत्नी की मौत गोरखपुर मेडिकल कालेज में हुई थी। दोनों की मौत के कुछ ही देर बाद एक-एक करके कई वीडियो सामने आए। इनमें दंपती ने वार्ड के ही नाबालिग सहित एक अन्य व्यक्ति पर पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म से आहत होकर कीटनाशक खाने का बयान दिया था। पुलिस ने आनन-फानन में केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी के चक्कर में हुई थी वृद्धा की हत्या
- 27 मई को कलवारी थाने के रामपुर निवासी 75 वर्षीय बासमती देवी का शव उसके घर में पाया गया था। वह घर पर अकेली रहती थी। उसका बेटा श्याम सुंदर दिल्ली रहता है। उसकी सात बेटियां, जिनकी शादी हो चुकी हैं और वे सभी अपनी ससुराल में थीं। रात में करीब नौ बजे पांचवें नंबर की बेटी ममता ने अपनी मां से वीडियो कॉल पर बात किया था। अगले दिन 12 बजे फिर जब उसने मां के पास फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला। पड़ोस के लड़के को फोन करके उसने मां के बारे में जानकारी लेने के लिए भेजा तो छत की सीढ़ी के पास पैर दिखाई दिया। आसपास के लोग इकट्ठा होकर गेट के ताले को तोड़कर अंदर गए। तो देखा तो बासमती मृत पड़ी थी। कमरे में देखा तो आलमारी टूटी पड़ी थी और सामान बिखरे पड़े थे। परिजनों के अनुसार आलमारी से जेवर और नगदी गायब था। बाद में पड़ोसी गिरफ्तार किया गया। उसने चोरी के चक्कर में हत्या कर दिया था।

चाची ने कर दिया था भतीजे का कत्ल
सोनहा थाना क्षेत्र के कंथुई निवासी राम शंकर चौरसिया के बड़े बेटे दीपक चौरसिया उर्फ रामजी का बिस्तर पर लहूलुहान शव पाया गया था। इस केस की छानबीन के बाद पुलिस ने दीपक चौरसिया की चाची को गिरफ्तार किया। पता चला कि दीपक की हत्या चरित्र पर अंगुली उठाने की वजह से की गई थी। चाची पर सोते समय रॉड से हमला कर मौत के घाट उतार देने का आरोप लगा। पुलिस की पूछताछ में बताया गया कि दीपक के परिवार से जब भी झगड़ा होता था तो वह और उसकी मां उसे बदचलन कहती थी। उसे यहां तक शक था कि दीपक चाचा का भी कान भरता है कि उसका एक व्यक्ति से संबंध है। यह बातें उसे नागवार लगीं और उसने भतीजे को मौत के घाट उतारने की ठान ली। रात करीब दो बजे वह घर में पहले से रखे बुलेट के शॉकर का रॉड लेकर गई और दीपक के सिर में तीन वार कर दिया। सिर से खून का फव्वारा फूटने पर वह भागकर पति के पास गई। घर के अंदर कमरे में रखे बक्से के पीछे रॉड छिपाकर सो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed