फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Many polling stations foul

कई मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी की आशंका

Fri, 16 Oct 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो, अमर उजाला बस्ती Updated Fri, 16 Oct 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
 प्रशासन के लिए तीसरे चरण का मतदान कराना आसान नहीं होगा। पुलिस और प्रशासन को मिलीं गोपनीय शिकायतों के अनुसार गौर ब्लॉक के कई बूथों में गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


इसे देखते एसडीएम राकेश कुमार ने गौर और पैकोलिया के थानाध्यक्षों को आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई करने और मतदान के दिन चिह्नित बूथों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


वैसे तो 17 अक्टूबर को हर्रैया, विक्रमजोत, परशुरामपुर और गौर ब्लॉक में होने वाले मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां भी बूथाें पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वहीं अफसर देर रात तक संवेदनशील बूथों का दौरा करने में जुटे रहे। डीएम और एसपी समेत शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने की रणनीति बनाने में जुटे रहे। इस दौरान बूथ कैप्चरिंग और गड़बड़ियाें से निपटने के लिए विशेष रणनीति बनाई गई।


 डीएम अनिल कुमार दमेले ने बताया कि यह सही है कि प्रशासन के लिए तीसरे चरण का मतदान कराना चुनौती होगा। अगर किसी भी बूथ कैप्चरिंग या गड़बड़ी जैसी घटनाएं होंगी उससे सख्ती से निपटा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed