{"_id":"66f095f6de10e888ca004e54","slug":"many-cattle-fell-ill-after-eating-poisonous-fodder-one-died-basti-news-c-207-1-sgkp1006-124326-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: विषाक्त चारा खाने से कई मवेशी बीमार, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: विषाक्त चारा खाने से कई मवेशी बीमार, एक की मौत
Mon, 23 Sep 2024 03:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 23 Sep 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
गायघाट (बस्ती)। नगर पंचायत गायघाट के वार्ड नंबर तीन मरवटिया में करीब एक दर्जन मवेशी विषाक्त चारा खा लेने से बीमार हो गए। सूचना पर पहुंचे मोबाइल वेटनरी यूनिट कुदरहा की टीम ने बीमार पशुओं का इलाज किया। इलाज के दौरान एक मवेशी ने दम तोड़ दिया।
रविवार की शाम को मरवटिया गांव के हरिराम गुप्ता, नंदलाल यादव, अनिरुद्ध यादव, राधेश्याम यादव के मवेशी सिवान में चारा चरने के गए थे। घर पहुंचते ही जानवरों में ऐंठन होने लगी। उनके मुंह से झाग भी निकलने लगा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मोबाइल वेटरनरी यूनिट कुदरहा को दी। सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर फजील खान ने मवेशियों का इलाज किया। इलाज के दौरान नंदलाल की एक पडिया की मौत हो गई। डॉ. फजील खान ने बताया कि मवेशियों ने विषाक्त चारा खा लिया है। संवाद