फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   manwar sangam express start from 13 jan

Basti News: माघ मेले के लिए 13 से चलेगी मनवर संगम एक्सप्रेस

Mon, 09 Jan 2023 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
manwar sangam express start from 13 jan
माघ मेले के लिए 13 से चलेगी मनवर संगम एक्सप्रेस
विज्ञापन

- श्रद्धालुओं की परेशानी को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने लिया फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्रयागराज में माघ मेले को देखते हुए यात्रियों व श्रद्धालुओं को सहूलियत देने के लिए रेलवे बोर्ड ने मनवर संगम एक्सप्रेस को चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन रेल मंत्रालय के आदेश पर 13 जनवरी से बस्ती से प्रयागराज तक चलेगी।
रेलवे बोर्ड के आदेश से पिछले दो दिसंबर से पहली मार्च तक के लिए मनवर संगम एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया था। प्रयागराज में आयोजित होने वाले माघ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की समस्याओं को लेकर अमर उजाला में नौ जनवरी को खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर का संज्ञान लेने के बाद रेलवे बोर्ड ने मनवर संगम एक्सप्रेस को दोबारा चलाए जाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

बस्ती रेलवे स्टेशन से प्रयागराज के लिए मनवर संगम एक्सप्रेस के अलावा कोई अन्य ट्रेन की सुविधा नहीं है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि प्रयागराज में आयोजित होने वाले माघ मेले को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने मनवर संगम एक्सप्रेस को 13 जनवरी से चलाए जाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed