फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Manisha got first place and Stuti Mishra got second place in the Youth Parliament.

Basti News: युवा संसद में मनीषा प्रथम और स्तुति मिश्रा को मिला द्वितीय स्थान

Sun, 01 Mar 2026 01:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Manisha got first place and Stuti Mishra got second place in the Youth Parliament.
बस्ती। शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज में युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आपातकाल के 50 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक विषय पर वाद- विवाद प्रतियोगिता कराई गई। इसमें छात्रा मनीषा श्रीवास्तव प्रथम, स्तुति मिश्रा द्वितीय और साजिदा शाह को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रीना पाठक ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्चन से किया। इसके बाद हीरालाल रामनिवास पीजी कॉलेज, संतकबीरनगर, डॉ. गजेंद्र उबारन गिरि, पंडित महादेव शुक्ला कृषक पीजी कॉलेज, गौर तथा डॉ. राजीव प्रताप सिंह, अंबिका प्रताप नारायण पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों के बीच व्याख्यान शुरू हुआ। इसमें शुभी चौथे स्थान पर और प्रणव सिंह पांचवे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में पूर्व प्राचार्य प्रो. जेपी शुक्ला एवं कम्प्यूटर एप्लिकेशन विभाग के अध्यक्ष डॉ. अश्विनी कुमार श्रीवास्तव, डॉ. शशिकांत राव शामिल रहे। निर्णायक मंडल ने विद्यार्थियों के तर्क पूर्ण एवं ओजपूर्ण भाषा शैली का मूल्यांकन किया। इसके बाद प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया। प्राणि विज्ञान विभाग की अध्यक्ष प्रो. सुष्मिता श्रीवास्तव ने अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम संयोजन का जिम्मा एनएसएस प्रभारी डॉ. त्रिलोकी नाथ और डॉ. दिनेश कुमार ने संभाला। संचालन डॉ. शिवेंद्र मोहन पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed