फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Manglik atmosphere changed in mourning due to the death of groom's brother

बरात जाने के लिए निकले और हो गई मौत: दूल्हे के भाई की सड़क हादसे में गई जान, मातम में बदला मांगलिक माहौल

Sat, 03 Jun 2023 08:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Updated Sat, 03 Jun 2023 08:30 AM IST
सार

बलरामपुर जाते समय रात लगभग साढ़े दस बजे सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा से चार किलोमीटर पहले आनंदनगर के पास अशोक की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ में जा टकराई थी। जिसमें बाइक पर सवार अशोक और उनके दोस्त शिवा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Manglik atmosphere changed in mourning due to the death of groom's brother
दूल्हे के बड़े भाई की सिद्धार्थनगर में हादसे में मौत के बाद पुरानी बस्ती के राजा बाजार के परिवार

विस्तार

बस्ती जिले में राजा बाजार के राम ललित गौतम के घर में रात साढ़े 10 बजे तक माहौल बेहद खुशी और चहल-पहल भरा था। घर के सभी पुरुषों के बरात जाने के बाद महिलाएं नाचने-गाने में व्यस्त थीं। इस बीच अचानक आए एक फोन से सारा माहौल बदल गया। मंगलगान की जगह महिलाएं मातम करने लगीं।

विज्ञापन


आस-पड़ोस के लोगों को अपने कानों पर कुछ देर तक यकीन ही नहीं हो रहा था कि मांगलिक माहौल के बीच से अचानक क्रंदन क्यों सुनाई देने लगा। बाद में पता चला कि सिद्धार्थनगर में हादसा हो गया और दूल्हे राम ललित गौतम के भाई अशोक गौतम और उनके साथ जा रहे शिवा प्रजापति अब नहीं रहे।
विज्ञापन


यहां से बृहस्पतिवार को देर शाम बड़े धूमधाम से राम ललित गौतम की बरात निकली थी। करीब 120 बरातियों को लेकर पूरे धूम धाम से गाजे बाजे से लोग रवाना हुए। बाकी लोग बस व अन्य वाहन से निकले। दूल्हे राम ललित के बड़े भाई अशोक गौतम अपने दोस्त शिवा प्रजापति पुत्र सोमई की बाइक से ही बलरामपुर जाने के लिए निकल पड़े। कुछ लोगों ने उन्हें इतनी दूर बाइक से जाने के लिए मना किए लेकिन अशोक और शिवा नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: बस्ती में दरिंदगी: 10 साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीनों नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

उन लोगों ने कहा कि रास्ते में कुछ काम है। लोग कहते हैं कि शायद उनकी मौत उन्हें बुला रही थी। अशोक पुरानी बस्ती में एक कपड़े की दुकान पर काम करते थे। घर पर उनकी पत्नी, मां, बच्चे और परिवार के सभी सदस्य रो-रोकर बेहाल थे। उनकी आंखें सूज आई थीं। कुछ पूछने पर वे बिफर पड़ते थे।

इसे भी पढ़ें: बासमती हत्याकांड का पर्दाफाश: पड़ोसी युवक निकला हत्यारोपी, चोरी करते हुए रंगे हाथ पड़ा तो उतार दिया मौत के घाट

घटना के बाद बराती ज्यादातर घराती अपने-अपने घर चले गए थे। मगर कुछ खास रिश्तेदार और अन्य घनिष्ठ लोग शव के पास रुके रह गए। दूल्हे राम ललित रात में तो घर लौट आए थे लेकिन शुक्रवार को पोस्टमार्टम के समय वह भी सिद्धार्थनगर चले गए थे। पूरे मोहल्ले में लोग हतप्रभ हैं।

बता दें कि बलरामपुर जाते समय रात लगभग साढ़े दस बजे सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा से चार किलोमीटर पहले आनंदनगर के पास अशोक की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ में जा टकराई थी। जिसमें बाइक पर सवार अशोक और उनके दोस्त शिवा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर दूल्हा सहित अन्य लोग घटना स्थल पर पहुंचे। अचानक माहौल बदल गया और वहीं से बरात वापस बस्ती लौट आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed