{"_id":"6478e357df68c398e302cd49","slug":"arrest-a-criminal-murder-case-basti-news-c-7-1-190090-2023-06-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बासमती हत्याकांड का पर्दाफाश: पड़ोसी युवक निकला हत्यारोपी, चोरी करते हुए रंगे हाथ पड़ा तो उतार दिया मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बासमती हत्याकांड का पर्दाफाश: पड़ोसी युवक निकला हत्यारोपी, चोरी करते हुए रंगे हाथ पड़ा तो उतार दिया मौत के घाट
Fri, 02 Jun 2023 12:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:08 PM IST
सार
एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बृहस्पतिवार को पुलिस कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान इस हत्याकांड के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। एएसपी ने बताया कि 27 मई को रामपुर निवासी बासमती देवी का शव उसके घर के अंदर सीढ़ी के पास पड़ा मिला था। मृतका की बेटी सोनिया की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
कलवारी पुलिस ने हत्या आरोपी को किया गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले में कलवारी थानाक्षेत्र के रामपुर गांव की बासमती हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। घर में चोरी करते समय पहुंच जाने की वजह से पड़ोस के ही युवक ने उसे मौत के घाट उतार दिया था। कलवारी पुलिस ने एसओजी के सहयोग से आरोपी बबलू को नगर थानाक्षेत्र के फुटहिया के पास से गिरफ्तार करके 16 सौ रुपये, चोरी किया हुआ चांदी का लॉकेट, अंगूठी आदि बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बृहस्पतिवार को पुलिस कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान इस हत्याकांड के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। एएसपी ने बताया कि 27 मई को रामपुर निवासी बासमती देवी का शव उसके घर के अंदर सीढ़ी के पास पड़ा मिला था। मृतका की बेटी सोनिया की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
सोनिया की तहरीर पर हत्या, मृत्यु के समय मृतक के कब्जे से सामान चोरी करने आदि का केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। एएसपी के मुताबिक घटना के पर्दाफाश के लिए एसओ कलवारी आलोक श्रीवास्तव की टीम के साथ ही एसओजी टीम को भी टास्क सौंपी गई थी। इस क्रम में की गई छानबीन में मृतका के ही मोहल्ले के रहने वाले बबलू का नाम प्रकाश में आया। जिसे फुटहिया ओवर ब्रिज के पास से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: चिलचिलाती धूप से लोग बेहाल, 42 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा
यह थी घटना
शनिवार को रामपुर निवासी 75 वर्षीय बासमती देवी का शव उसके घर में पाया गया था। वह घर पर अकेली रहती थी। उसका बेटा श्याम सुंदर दिल्ली रहता है। उसकी सात बेटियां, जिनकी शादी हो चुकी हैं और वे सभी अपनी ससुराल में थीं। शुक्रवार रात करीब नौ बजे पांचवें नंबर की बेटी ममता ने अपनी मां से वीडियो कॉल पर बात किया था।
इसे भी पढ़ें: बेटे की आदतों से आजिज मां लेती थी बहू का पक्ष, नहीं पता मिलेगी दर्दनाक मौत
अगले दिन शनिवार दोपहर करीब 12 बजे फिर जब उसने मां के पास फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला। पड़ोस के लड़के को फोन करके उसने मां के बारे में जानकारी लेने के लिए भेजा तो छत की सीढ़ी के पास पैर दिखाई दिया। आसपास के लोग इकट्ठा होकर गेट के ताले को तोड़कर अंदर गए। तो देखा तो बासमती मृत पड़ी थी। कमरे में देखा तो आलमारी टूटी पड़ी थी और सामान बिखरे पड़े थे। परिजनों के अनुसार आलमारी से जेवर और नगदी गायब था।
इस टीम को मिली कामयाबी
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कलवारी आलोक कुमार श्रीवास्तव, एसओजी प्रभारी गजेंद्र सिंह, प्रभारी चौकी गायघाट द्वारिका प्रसाद चौधरी, हेड कांस्टेबल अनंत यादव, करमचंद, अभिषेक सिंह, साजिद जमाल, गजेंद्र प्रताप सिंह के अलावा सर्विलांस टीम के शशिकांत, जनार्दन, सतेंद्र सिंह, अरुण यादव, आशुतोष द्विवेदी, अवधराज यादव आदि शामिल रहे।