{"_id":"603150ee8ebc3ee8ff0c9d29","slug":"man-injured-in-assault-basti-news-gkp3855432140","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत
वाल्टरगंज। सोनहा थाना क्षेत्र के एकडेंगवा गांव में बृहस्पतिवार को हुई मारपीट में घायल व्यक्ति की शनिवार को मौत हो गई। मामले में पुलिस ने घटना के ही दिन दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रास मुकदमा दर्ज किया था।
सोनहा थाना क्षेत्र के एकडेंगवा गांव में बीते बृहस्पतिवार को जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। गांव के नेबूलाल, उनके भाई घिसियावन, शकुंतला, बीनू घायल हो गई थीं। सभी को पहले सल्टौआ सीएचसी ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। नेबूलाल की नाजुक स्थिति देख डॉक्टर ने उनको लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
इलाज के दौरान शनिवार की भोर में नेबूलाल ने दम तोड़ दिया। अन्य घायलों को जिला अस्पताल से शुक्रवार को छुट्टी दे दी गई। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। मृतक पक्ष की ओर से तहरीर आने पर दूसरे पक्ष पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।