फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Man beaten up for demanding repayment of borrowed money; FIR filed against four people.

Basti News: उधार दी रकम मांगने पर मारपीटा, चार पर प्राथमिकी

Wed, 14 Jan 2026 01:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Man beaten up for demanding repayment of borrowed money; FIR filed against four people.
बस्ती। मुंडेरवा थाना क्षेत्र में उधार की रकम मांगने पर मारपीट के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। थानाक्षेत्र के बरड़ाड निवासी अशोक कुमार अग्रहरि ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही रहने वाले विपक्षी मंगरू गोस्वामी ने इलाज के लिए उनसे 60 हजार रुपये लिए थे। उन्होंने 20 अक्तूबर 2019 को अपने खाते से मंगरू के खाते में रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया। मांगने पर वह लगातार टालमटोल करता रहा। आठ सितंबर 2025 को विपक्षी मंगरू व तीन अन्य लोगों के साथ शाम करीब छह बजे उनकी बरडाड़ स्थित दुकान पर पहुंचा। उन्हें मारापीटा और दुकान में रखा सामान उठाकर फेंक दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी मंगरू गोस्वामी और तीन अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed