फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Malavika's strong performance

मालविका का दमदार प्रदर्शन

Fri, 14 Oct 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला बस्ती
अमर उजाला बस्ती Updated Fri, 14 Oct 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Malavika's strong performance
कबड्डी फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी की अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी मालविका के दमदार प्रदर्शन से टीम को न केवल क्वार्टर फाइनल में जीत दिलाई बल्कि शुक्रवार को हुए मैचों में उनकी शैली आकर्षण के केंद्र में रही। मैच के अंत में इलाहाबाद, वाराणसी, सहारनपुर और आगरा की टीमें सेमीफाइनल में पहुंचने की घोषणा की गई।
विज्ञापन

लीग मैचों के परिणाम के आधार पर वाराणसी, आगरा, मुरादाबाद, आजमगढ़, कानपुर, सहारनपुर, लखनऊ और विंध्याचल की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची। क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने बताया कि शुक्रवार शाम हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले का पहला मैच इलाहाबाद और मुरादाबाद की टीमों में हुआ। इलाहाबाद ने मुरादाबाद को 60-15 अंकों के अंतर से पराजित किया। दूसरा मैच वाराणसी और लखनऊ मंडल की टीम में हुआ जिसमें वाराणसी ने 29-10 अंकों से पराजित किया। तीसरा मैच आगरा और कानपुर के बीच खेला गया। मैच में आगरा के 41 और कानपुर के महज 19 अंक रहे। प्रतियोगिता का अंतिम क्वार्टर फाइनल सहारनपुर और मिर्जापुर के बीच खेला गया। सहारनपुर की टीम ने 34-12 से मैच अपने नाम कर सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई। शनिवार को अब वाराणसी, आगरा, इलाहाबाद और सहारनपुर की टीमों के मध्य मुकाबल होगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी वर्तमान में सोनहा थानाध्यक्ष विक्रम सिंह खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते रहे। शु्क्रवार के मैच के निर्णायकों में विनोद यादव, सुरेश सिंह, हुबलाल, प्रेमसिंह, मो. अकरम, राम प्रसाद, बिहारी लाल, कोवेंद्र व जयशंकर रहे। उप्र. कबड्डी संघ के सचिव राजेश कुमार सिंह की विशेष भूमिका रही। सर्वेश्वर दयाल श्रीवास्तव, मंटू, मो. अकरम महमूद, जितेंद्र पटेल, शिवशंकर, प्रियंका सिंह, रणधीर यादव, विमलेश आदि लोग शामिल रहे। क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने बताया कि फाइनल मैच सुबह 10 बजे से शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 10 बजे से शुरू होंगे। मुख्य अतिथि जिला अधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed