{"_id":"56fad0e34f1c1b2b55f002b4","slug":"mal-nutrited-children-get-health-support","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपोषित बच्चों का इलाज शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपोषित बच्चों का इलाज शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में पोषण पुनर्वास केंद्र में देखभाल करतीं नर्से।
- फोटो : रमेश मिश्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। जिले में अतिकुपोषित और कुपोषित बच्चों के सेहत की बेहतरी के लिए जिला अस्पताल में दो लाख रुपये की लागत से बने दस बेड के पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) का मंगलवार को कमिश्नर पीके सिंह ने एडी हेल्थ डॉ रामचंद्र के साथ उद्घाटन किया। इस केंद्र में 14 वर्ष तक की उम्र के कुपोषित बच्चों को रखा जाएगा। पहले दिन सभी दस बेड पर बच्चों को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। उन्हें पोषक तत्वों से युक्त भोजन दिया जा रहा है। इस पोषण पुनर्वास केंद्र (न्यूट्रीशन रिहैबिलीटेशन सेंटर) में भर्ती बच्चों को न्यूट्रीशियन काउंसलर की सलाह से संतुलित भोजन दिया गया। कमिश्नर पीके सिंह ने कहा कि केंद्र चालू हो जाने से अतिकुपोषित और कुपोषित बच्चों का संतुलित विकास हो सकेगा और वे सामान्य जीवन जीने के योग्य हो जाएंगे।
केंद्र में एक चिकित्साधिकारी, न्यूट्रीशियन काउंसलर रेनू पांडेय, केयर टेकर बौदुल्लाह, चार स्टाफ नर्सों में सोनी, निशा, सरोज वर्मा, संगीता पांडेय की तैनाती हुई है। वार्ड में किचन शेड है। इसमें फ्रिज, आरओ, स्टोर रूम और शौचालय की सुविधा है।
इस मौके पर सीएमओ डॉ जेपी सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ सीएल कन्नौजिया, डॉ सीके वर्मा, जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ आरकेश, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार, नेशनल हेल्थ मिशन के मंडलीय परियोजना प्रबंधक अरविंद पांडेय, जिला परियोजना प्रबंधक राकेश पांडेय, डॉ वीके मिश्रा, डॉ विजय यादव, सीडीपीओ अनिल पांडेय, पीके पांडेय, राकेश चौधरी, भागवत चौधरी, अनूप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पहले दिन नाश्ते में केेला व हलवा मिलाःएनआरसी में पहले दिन भर्ती बच्चे सुबह के नाश्ते में केला और हलवा पाकर खुश हुए। वहीं केंद्र के उद्घाटन के अवसर पर लगे गुब्बारों के साथ बच्चों ने खूब खेला। भर्ती बच्चों में काव्या, शालिनी, शिखा, राजू, हितेश, प्रेम, विकास, शौहीन परवीन, संतोष, श्रेय शामिल रहे।