फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Make arrangements at the examination centers as per the standard

Basti News: मानक के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर करें व्यवस्था

Sat, 31 Jan 2026 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 31 Jan 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Make arrangements at the examination centers as per the standard
बस्ती। 18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन की ओर से जारी दिशानिर्देश के अनुसार सभी केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक के अतिरिक्त वाह्य केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं। इस संदर्भ में शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में केंद्र व्यवस्थापकों के साथ डीआईओएस ने बैठक की और मानक के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था बनाए जाने के लिए निर्देशित किया। बताया कि तीन दिन पहले सभी परीक्षा केंद्रों में स्ट्रांग रूम बनाए जाएंगे। इसमें डबल लॉक वाली तीन अलमारियां और हर अलमारी की तीन चाबियां होंगी।
विज्ञापन

जनपद में इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए 130 केंद्र निर्धारित किए गए है। इसमें हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के कुल 73,158 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। जिले में इस बार बोर्ड परीक्षा में अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए छह परीक्षा केंद्र और बढ़ाए गए हैं। बीते साल जिले में 124 केंद्रों पर अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवाया था। डीआईओएस संजय सिंह ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और वाह्य केंद्र व्यवस्थापक की उपस्थिति में परीक्षा शुरू होने के अधिकतम एक घंटे पहले स्ट्रांग रूम खोला जाएगा और परीक्षा समाप्ति के अधिकतम एक घंटे बाद लॉक व सील किया जाएगा। स्ट्रांग रूम में नाइट विजन वाले सीसीटीवी कैमरे और वॉयस रिकॉर्डर 24 घंटे क्रियाशील रहेंगे। अपर मुख्य सचिव ने प्रश्नपत्रों के सुरक्षित रखरखाव को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही प्रश्नपत्रों एवं अवशेष प्रश्नपत्रों को रखने के लिए प्रधानाचार्य कक्ष से अलग एक सुरक्षित कक्ष को स्ट्रांग रूम बनाया जाएगा। इसमें प्रश्नपत्रों के सुरक्षित रखरखाव के अलावा अन्य किसी भी प्रकार की गतिविधि नहीं होगी।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि केंद्र पर प्रश्नपत्र एवं उत्तर-पुस्तिकाओं के पहुंचने पर उनके स्ट्रांग रूम की रिकॉर्डिंग व संपूर्ण परीक्षा अवधि में केंद्र के परीक्षा कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग कम से कम छह माह तक सुरक्षित रखी जानी आवश्यक होगी। इस दौरान सह जिला विद्यालय निरीक्षक उदयभान वर्मा, जीजीआईसी प्रधानाचार्य अर्पणा भारद्वाज, विकास चंद्र श्रीवास्तव, पिंटू कन्नौजिया, आशीष मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed