फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Major roads in Kaptanganj area are in bad shape, pedestrians are facing problems

Basti News: कप्तानगंज क्षेत्र की प्रमुख सड़कें जर्जर, राहगीर झेल रहे सांसत

Wed, 26 Aug 2026 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Major roads in Kaptanganj area are in bad shape, pedestrians are facing problems
गड्ढे में तब्दील हुआ नगर बाजार-कप्तानगंज मार्ग
कप्तानगंज। सरकार के तमाम प्रयासों के बाद भी क्षेत्र की प्रमुख सड़कें जर्जर हो गई है। जिससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। उसके बाद भी जिम्मेदार उदासीन बने हुए हैं। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


कप्तानगंज क्षेत्र के महराजगंज से भुड़ कुलगंज मार्ग, रखिया से पोखरा मार्ग, बंजरिया से कोदई मार्ग, पोखरा से चिलमा मार्ग, महुलानी से ओझागंज मार्ग, गोविंदपारा से भरू मार्ग, मनिकपुर से राजाजोत मार्ग, वायरलेस चौराहा से महराजगंज मार्ग, एकटकवा से बेलघाट मार्ग सहित क्षेत्र की कई प्रमुख सड़कें जर्जर हो गई हैं। जिसके चलते सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को काफी जोखिम भरा यात्रा तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सड़कों के बीच में कई खतरनाक गड्ढे बन गए हैं। जिसमे फंसकर बाइक सवार चोटिल हो रहे हैं। क्षेत्र के विजय तिवारी, भीम यादव, राजेन्द्र यादव, राम अवतार ने बताया कि क्षेत्र के खराब सड़कों को ठीक कराने के लिए कई बार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से गुहार किया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता हैं। लोक निर्माण विभाग के जेई हरीश तिवारी ने बताया कि खराब सड़कों का सर्वे कराकर उन्हें ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed