फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Main accused involved in robbery arrested, two more are being searched

Basti News: लूट में शामिल मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश

Sat, 01 Mar 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 01 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Main accused involved in robbery arrested, two more are being searched
भतीजी की शादी में जा रही महिला से लूट का खुलासा
विज्ञापन

लूट का एक भी सामान पकड़े गए आरोपी से नहीं हुआ बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। चार दिन पहले भतीजी की शादी में शामिल होने जा रही महिला के साथ हुई लूट का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। लूट में शामिल तीन आरोपियों में से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अन्य दोनों की तलाश के लिए पुलिस ने जाल बिछा दिया है। घटना में वांछित दोनों आरोपी छावनी क्षेत्र के निवासी हैं।
पकड़े गए हर्रैया थाने के नगदेपुर निवासी शिवा उर्फ मुन्ना पंडित उर्फ यश पांडेय ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि तीनों ने 24 फरवरी की देर शाम अपनी बाइक से वारदात को अंजाम दिया था। हालांकि, पकड़े गए आरोपी के पास से लूट का कोई सामान बरामद नहीं हुआ।
विज्ञापन

सीओ हर्रैया संजय कुमार सिंह ने बताया कि वारदात के खुलासे के लिए स्वाॅट, एसओजी, सर्विलांस टीम को हर्रैया थाने की टीम के साथ लगाया गया था। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर दोपहर करीब 1.44 बजे खम्हरिया गंगाराम नगर पुलिया के पास से संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से लूट में प्रयुक्त काले रंग की बाइक, एक तमंचा 12 बोर व एक कारतूस बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
24 फरवरी को हुई थी वारदात
छावनी क्षेत्र के पखेरवा कला गांव निवासी डाली सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 24 फरवरी को वह बहन सरोज पत्नी राकेश सिंह निवासी ज्ञानपुर की बेटी शादी में शामिल होने बाइक से शेर बहादुर सिंह व चचेरी बहन पलक सिंह के साथ जा रहीं थीं। शाम करीब पांच बजे ज्ञानपुर गांव को जोड़ने वाली सड़क पर करीब आधा किमी जाते ही पीछे से बाइक से आए तीन बदमाशों ने उनके कान का झुमका, सोने की चेन और एक अंगूठी छीन ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed