फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Lumpi's pace is slowing down

Basti News: थम रही लंपी की रफ्तार, पशुपालकों को राहत

Mon, 02 Oct 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 02 Oct 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Lumpi's pace is slowing down
28 गोवंश में सक्रिय है वायरस, चल रहा इलाज
विज्ञापन

प्रतिदिन मिल रहे दो से तीन संक्रमण के केस
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लंपी वायरस की रफ्तार में कमी आई है। इससे पशुपालन विभाग व पशुपालक दोनों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, अभी वायरस का असर पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ। विभाग पशुपालकों से बचाव के तौर-तरीकों को विशेष ध्यान देने की अपील कर रहा है। अब भी 28 मवेशी संक्रमित हैं।
जानकारी के अनुसार, जिले में लंपी वायरस से 176 गांव प्रभावित हुए हैं। इन गांवों में करीब 382 गोवंश संक्रमित हुए हैं। एक पुश की मौत हो चुकी है। विभाग के अनुसार 353 मवेशी पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। बनकटी के पशुपालक आज्ञा राम चौधरी ने बताया कि लंपी वायरस से उनके दो गोवंश प्रभावित हुए थे। अब दोनों ठीक हैं। कुछ दिनों तक ऐसा लगा कि दूध की बिक्री बंद हो जाएगी। लेकिन, अब चीजें पटरी पर आ रही हैं। अब दूध की बिक्री भी ठीकठाक है। पशुपालक रामसुमेर, राम अनुराग, लखन कुमार आदि ने बताया कि करीब 20 दिन पहले दूध की खपत कम हो गई थी। अब स्थिति सामान्य हो रही है।
विज्ञापन

...
कारगर साबित हुआ टीकाकरण अभियान
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुशवाहा ने बताया कि अब दाे से तीन संक्रमित गोवंश प्रतिदिन मिल रहे हैं। पहले यह संख्या 20 से 65 तक थी। टीकाकरण अभियान के तहत करीब 90 हजार गोवंश प्रतिरक्षित किए जा चुके हैं। टीकाकरण के चलते ही संक्रमण की दर कम हुई है। अभी 35 हजार गोवंश का टीकाकरण किया जाना शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed