{"_id":"6a99c69a7f1e8b711a052758","slug":"low-lying-land-poses-a-hurdle-in-the-construction-of-the-rs-2480-crore-model-composite-school-basti-news-c-207-1-bst1005-165870-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 24.80 करोड़ के मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण में लो-लैंड की अड़चन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 24.80 करोड़ के मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण में लो-लैंड की अड़चन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय टिकरी स्थल लो-लैंड के चलते बारिश में भरा पानी संवाद
बस्ती। रुधौली विधानसभा क्षेत्र के टिकरी में 24.80 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण में स्थल के लो-लैंड होने की अड़चन सामने आई है। कार्यदायी संस्था की रिपोर्ट के बाद जिलाधिकारी ने मिट्टी भराई की जरूरत और मात्रा का आकलन करने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित की थी। कमेटी ने स्थल का सर्वे कर रिपोर्ट दे दी है। अब डीएम के अनुमोदन के बाद मिट्टी भराई का काम कराया जाएगा।
शासन ने विद्यालय निर्माण के लिए 24.80 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इसमें से 12.37 करोड़ रुपये पहली किस्त के रूप में जारी हो चुके हैं। निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल), निर्माण खंड बस्ती को दी गई है। कार्यदायी संस्था ने निर्माण शुरू कराया तो स्थल का कुछ हिस्सा लो-लैंड मिला। इससे निर्माण कार्य में परेशानी आने लगी।
कार्यदायी संस्था के साइट इंजीनियर जेई अनुज कुमार के अनुसार, लो-लैंड वाले हिस्से में मिट्टी भराई के लिए करीब 1.40 करोड़ रुपये का अलग स्टीमेट तैयार किया गया है। स्वीकृति मिलने के बाद मिट्टी भराई का काम कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि विद्यालय के मुख्य भवन के साथ मल्टीपर्पज हॉल, बाल वाटिका, रसोईघर और कर्मचारी आवास भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
-- -- --
प्री-नर्सरी से कक्षा 12 तक होगी पढ़ाई
विद्यालय में प्री-नर्सरी से कक्षा 12 तक की पढ़ाई की व्यवस्था होगी। परिसर में स्मार्ट क्लास, डिजिटल लैब और पुस्तकालय समेत आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। डिजिटल लैब के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक और तकनीकी शिक्षा का अवसर मिलेगा। इससे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को एक ही परिसर में प्रारंभिक से माध्यमिक स्तर तक शिक्षा मिल सकेगी।
-- -- -- -- --
पहले स्थल की जांच, अब मिट्टी भराई का स्टीमेट
डीएम कृतिका ज्योत्सना के अनुसार, टिकरी गांव में विद्यालय के लिए भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। स्वीकृति मिलने के बाद पहली किस्त जारी हुई। निर्माण के दौरान स्थल के लो-लैंड होने की जानकारी सामने आने पर मिट्टी भराई के लिए जांच टीम गठित की गई। कमेटी में अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग को अध्यक्ष बनाया गया है। एसडीएम रुधौली, बीएसए, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार और पीडी यूपीपीसीएल इकाई-23, सिद्धार्थनगर को सदस्य बनाया गया है। कमेटी ने स्थल का सर्वे कर रिपोर्ट सौंप दी है। डीएम के अनुमोदन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।